ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 15 जून 2018 दिन शुक्रवार के लिए सभी राशियों का उत्‍तम राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और दिन को बनाएं सफल।

इस वर्ष आपके अच्छे कार्य को देखते हुए कार्यालय प्रबंधन आपको पदोन्नति, प्रोत्साहन राशि, पुरस्कार आदि प्रदान कर सकता है। इससे आपका मनोबल मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को धन कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। कमिशन के धंधे में फायदा होना की संभावना है।

Born Today: Anna Hazare, Activist

 

मेष (Aries) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों।

 

वृष (Taurus) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। क्या न करें- आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

 

मिथुन (Gemini) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें- आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें।

 

कर्क (Cancer) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें।

 

सिंह (Leo) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

 

कन्या (Virgo) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज आपके खान पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।


तुला (Libra) : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। क्या न करें- आज किसी नए काम का जोखिम न उठाएं।

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अचानक खूब धन मिल जाए इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें।

 

धनु (Sagittarius) : आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ-समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं।

 

मकर (Capricorn) : आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे। क्या न करें- आज झूठे आरोप लग सकते हैं, अत: बिना विचार करे न बोलें।

 

कुंभ (Aquarius) : आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज भोजन में अनियमितता न बरतें।

 

मीन (Pisces) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

Posted By: Chandramohan Mishra