ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 16 अक्‍टूबर 2018 दिन मंगलवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

कैसा रहेगा ये साल - आज कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम कम आएंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है।जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा।

Born Today : Rajeev Khandelwal, Actor

मेष (Aries) : आज आनंद-प्रमोद में बितेगा। प्रेम प्रसन्न के लिए दिन अच्छा है और प्रियतम की संगत का आनंद मिलेगा। क्या न करें- आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं अतः सतर्क रहें.अनावश्यक खतरा मोल न लें,नहीं तो चोटग्रस्त होने की संभावनाए अधिक हैं।

वृष (Taurus) : नए वस्त्रों की खरीदी एवं वस्त्रालंकार के योग हैं।तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मान–सन्मान मिलेगा। अच्छे भोजन एवं वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। क्या न करें- आज वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मीयो से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है।

मिथुन (Gemini) : आज राज्य तथा सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न उलझें।स्वास्थ्य का ध्यान रखे। आज खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज करे, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

कर्क (Cancer) : आज परिवारजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखें। पानी से दूर रहे। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों एवं व्यापार की परेशानियों के कारण आपका मन शांत रहेगा। क्या न करें-आज किसी भी प्रकार की नयी भागीदारी या करार न करें। लंबे समय से चली आ रही भागीदारी में भी अंधा विश्वास मत रखें।

सिंह (Leo) : आज पूर्व निर्धारित काम की तरफ आपका प्रयास रहेगा।आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। क्या न करें- आज मधुर समय बिताने का अवसर मिलेगा। संबंधों में संभव हो उतनी पारदर्शिता बनाकर रखें।

कन्या (Virgo) : आपमें आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए आपको सावधान रहे। विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे। क्या न करें- आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखे। इलेक्ट्रिक उपकरणों एवं आग से दूर रहे।

तुला (Libra) : आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएँगे। उच्च अधिकारियों के साथ महत्व की बातों पर चर्चा-विचारणा होगी। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण या किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च होने की सम्भवना बन रही है। सतर्क रहे।

वृश्चिक (Scorpio) : आज घर की सज्जा में रुचि लेकर कुछ नया करेंगे। कार्य संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है। मित्रों अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगा। क्या न करें- आज गुस्से और आवेश पर विशेष रूप से नियंत्रण रखना जरूरी है। अतःअपना ख्याल रखें।

धनु (Sagittarius) : आज स्त्री मित्रों से लाभ होगा एवं संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय चारों ओर देखकर ही आगे बढ़े। जरा सी असावधानी दुर्घटना में तब्दील हो सकती है।

मकर (Capricorn) : आज आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएँगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार ना दें या अगर किसी विषम परिस्थिति में देना पड़े तो उसे जल्दी वापस मिलने की उम्मीद ना रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज मित्र एवं सम्बंधिओं से घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक योजनानुसार आर्थिक लाभ भी मिलेगा। क्या न करें- आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले इसलिए सतर्क रहें।हर निर्णय विचार कर करें।

मीन (Pisces) : आज कार्यस्थल की राजनीति आपको आगे बढ़ाएगी। अपने रुझान में कूटनीतिक रहने की कोशिश करें। आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं अतः सतर्क रहें। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार की नयी भागीदारी या करार न करें। लंबे समय से चली आ रही भागीदारी में भी अंधा विश्वास मत रखें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अक्टूबर : धनु राशि... इस हफ्ते काफी खर्चा करना पड़ सकता है, जुएं-सट्टेबाजी से दूर रहें
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 14 से 20 अक्टूबर : तुला राशि वाले... सावधान! व्यापारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है

Posted By: Chandramohan Mishra