ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 18 अक्‍टूबर 2018 दिन गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

कैसा रहेगा ये साल- इस वर्ष आपको सबकुछ मिलेगा जिसके लिए आपने कोशिश की है। अपने लक्ष्यों को पूरा कीजिए,क्योंकि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाने वाली है। अगर किसी को उधार दिया है,तो इस सप्ताह आपको पैसे वापस मिल जाएंगे। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ बाहर निकलना आपके लिए अच्छा होगा।

Born Today : Freida Pinto, Film Actress

मेष (Aries) : सृजनात्मक कार्यों के लिए समय अनुकूल है।नौकरीपेशा जातकों को इस समय अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें - व्यावसायिक मामलों में धैर्य रखते हुए आगे बढ़ें। सरकारी कर्मचारी एवं प्रभावशाली व्यक्ति से वाद विवाद न करें।

वृष (Taurus) : समाज में सरलता से मान सम्मान होगी। इस समय संबंध फूलों की भांति खिलेंगे एवं सौहार्द की खुशबू फैलाएंगे। क्या न करें- आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (Gemini) : आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने की संभावना है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। क्या न करें- अपने काम को लेकर आपका लचीला होना बहुत आवश्यक है। किसी तरह की जिद को पालकर मन में नहीं रखें।

कर्क (Cancer) : आज नौकरी में अच्छा लाभ होगा।आमदनी के श्रोतों खुलेंगे.कुछ व्यवसायिक यात्राएं होंगी। नौकरी करने वालों के लिए भी धनार्जन करने का समय है। क्या न करें- नवीन कार्यो का चुनाव करने जा रहे है तो सोच-समझकर निर्णय ले अन्यथा भविष्य में कई समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह (Leo) : आज पारिवारिक जीवन को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।घर परिवार के लोगों से कुछ वैचारिक मतभेद रह सकता है। क्या न करें- आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा स्थान परिवर्तन संभव है।

कन्या (Virgo) : आप भौतिक सुख सुविधा,मनोरंजन एवं भोगविलास के लिए अधिक धन खर्च करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार ना दें या अगर किसी विषम परिस्थिति में देना पड़े तो उसे जल्दी वापस मिलने की उम्मीद ना रखें।

तुला (Libra) : आपको पारिवारिक एवं भौतिक सुख मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति एवं भोग विलास के लिए अनुकूल रहेगा। क्या न करें- आज अनावस्यक विवादो से बचें। अपरिचित लोगो से सम्बन्ध जोडने के पहले पूर्ण विचार करे।

वृश्चिक (Scorpio) : आज किसी भी कार्य में लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा वाले लोग अपने विवेक से अपनी प्रगति का मार्ग तैयार करेंगे। क्या न करें- आप एकाग्रता से अपने भीतर एक सशक्त भाव उत्पन्न करे और किसी की सहायता भी लेनी हो तो अवश्य लें।

धनु (Sagittarius) : आर्थिक मामलों के लिए काफी अनुकूल रहने की संभावना है। आज शत्रु वर्ग कमजोर रहेगा।शान्त मन से कार्य करे। क्या न करें- आज किसी को अपशब्द न कहें चूकि छोटी समस्या बड़ी समस्या का रूप ले सकती है। सरकारी कर्मचारी एवं प्रभावशाली व्यक्ति से वाद विवाद न करें।

मकर (Capricorn) : आज धन एवं लाभ की प्राप्ति के लिए किए जाने प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी भी सम्बंध को तोडने या जोडने के मामले जल्दबाजी ना करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

कुंभ (Aquarius) : नौकरी में छोटे कामों के लिये बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यवसाय के माध्यम से भी आप खूब धनार्जन करेंगे। छात्र वर्ग के लिए समय काफी अनुकूल है। क्या न करें- किसी नए काम की शुरुआत से पहले अच्छाई और बुराई का अच्छी तरह विश्लेषण जरूरी होगा।

मीन (Pisces) : आज प्रेम संबंधों में आगे बढ़ सकते हैं। पत्नी की तरफ से लाभ होने की संभावना है। आज शीघ्र निर्णय लेंगे। आज व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। क्या न करें- आज बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अक्टूबर : धनु राशि... इस हफ्ते काफी खर्चा करना पड़ सकता है, जुएं-सट्टेबाजी से दूर रहें
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 14 से 20 अक्टूबर : तुला राशि वाले... सावधान! व्यापारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है

Posted By: Chandramohan Mishra