ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 20 जुलाई 2018 दिन शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

इस साल नई जिम्मेदारियों का भार आपके कंधों पर रहेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल में लोग आपको समझने में कठिनाई महसूस करेंगे।

Born Today : Naseeruddin Shah, Film Actor

 

मेष (Aries) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आज किसी पर भी भरोसा ना करें।

 

वृष (Taurus) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण खर्च की अधिकता रहेगी।

 

मिथुन (Gemini) : नयी जिम्मेदारी का भार आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का आज विशेष रूप से ध्यान रखें।

 

कर्क (Cancer) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को बेहतर लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अपने मित्रों पर आंखें बंद कर भरोसा ना करें।

 

सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे। क्या न करें-सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना होने दें।

 

कन्या (Virgo) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस ना खोएं।

 

तुला (Libra) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। क्या न करें- आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, उसे नियंत्रित रखें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जुलाई 2018 : कन्या राशि वालों के लिए यह समय अवसरों से भरा पड़ा है और आपका?

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें। अन्यथा बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।

 

धनु (Sagittarius) : आज का दिन प्रेम-प्रसंग के लिए अनुकूल है। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- क्रोध की वजह से बहस करने से बचें, अन्यथा संबंध कमजोर होने का डर रहेगा।

 

मकर (Capricorn) : जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है, अत: जोखिम भरा कार्य ना करें।

 

कुंभ (Aquarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- किसी विवाद में ना पड़े। घर में भी सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना हो।

 

मीन (Pisces) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। क्या न करें- आज किसी को उधार ना दें। उसके वापस आने की संभावना कम रहेगी।


साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 15 से 21 जुलाई : मेष राशि वालों के रुके हुए काम बनेंगे, जानिए अपनी भी किस्मत का हाल

Posted By: Chandramohan Mishra