ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 25 सितंबर 2018 दिन मंगलवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

इस साल काम में आने वाली रुकावटें खत्म हो जाएंगी। आलस्य और थकान जरूर होगी, लेकिन अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। रुका धन मिलेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

Born Today : Divya Dutta, Film Actress

मेष (Aries) : आज परिवार में आनंदपूर्वक माहौल बनेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। व्यापार से संबंधित काम से बाहर जाएंगे। क्या न करें- आज संयम से काम लें और किसी छोटी बात को मुद्दा न बनाएं।

वृष (Taurus) : आज कारोबार में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरू करने के लिए समय शुभ है। क्या न करें- आज जोश में आकर किसी प्रकार का कोई गलत कदम नहीं उठाएं।

मिथुन (Gemini) : आज दोस्तों और परिजनों के साथ की जरूरत है। करियर में अच्छी वृद्धि महसूस करेंगे। क्या न करें- आज माता-पिता का ख्याल रखें ताकि कोई व्यर्थ की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

कर्क (Cancer) : किसी पुराने फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन इसके लिए प्रयास करें। परिवारजनों से स्नेह और सहयोग प्राप्त होता रहेगा। क्या न करें- आज अपना धैर्य व संयम न खोएं।

सिंह (Leo) : आज नौकरी, व्यवसाय के लिए दिन शुभ है। प्रिय पात्र के साथ यादगार पल बिताएंगे। आध्यात्मिकता की ओर ज्यादा झुकाव रहेगा। क्या न करें- किसी वित्तीय योजना पर आज अमल न करें।

कन्या (Virgo) : नए विचारों के प्रभाव से आज के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। नए लोगों से परिचय आज के दिन आपके लिए नए आय के स्रोत खोल सकता है। क्या न करें- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

तुला (Libra) : आज कुछ नए विचार मन में उत्पन्न हो सकते हैं। कोई बड़ी योजना बनाने के आसार हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। क्या न करें- आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। इनका सहयोग लें और अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाएं। क्या न करें- आज बोलने से पहले अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें और बोलते समय उत्तेजित न हों।

धनु (Sagittarius) : आज कोई भी वित्तीय योजना आपके समक्ष आए तो कल के बारे में सोच कर आगे बढ़ें। क्या न करें-इस समय फालतू खर्च से बचें। बचत पर अधिक से अधिक ध्यान दें।

मकर (Capricorn) : अपने लोगों के बीच अच्छे कार्य करने से प्रसिद्धि मिलेगी। आज मान-सम्मान बढ़ेगा। मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। क्या न करें- आज जल्दी में पैसे बनाने के चक्कर में फंस न जाएं।

कुंभ (Aquarius) : आज आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। मानसिक तौर पर ऊर्जावान बनने का प्रयत्न करेंगे एवं जीवन में मधुरता लाने के प्रयास करेंगे। क्या न करे- आज अपनी व्यग्रताओं पर नियंत्रण रखें।

मीन (Pisces) : आपके तमाम कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। कार्य के बोझ से आज शारीरिक थकान महसूस करेंगे। मन को शांति मिलेगी। क्या न करें- आज किसी से कोई झूठा वादा ना करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 सितम्बर : कन्या राशि वाले... अधिक पैसे कमाएंगे और कोई मौका नहीं चूकेंगे
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 23 से 29 सितम्बर 2018 : मकर राशि वाले... अपने काम पर फोकस रखें, मिल सकते हैं शानदार ऑर्डर

Posted By: Chandramohan Mishra