ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 31 अगस्‍त 2018 दिन शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

इस साल काम में आने वाली रुकावटें खत्म हो जाएंगी। आप मेहनत करते रहें। आलस्य और थकान जरूर होगी, लेकिन अपना काम समय पर कर लें। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। इस साल रुका धन भी मिल सकता है।

Born Today : Rajkummar Rao, Film Actor

मेष (Aries) : परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

वृष (Taurus) : आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।

मिथुन (Gemini) : आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

कर्क (Cancer) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें।

सिंह (Leo) : आज कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या (Virgo) : आज आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

तुला (Libra) : आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

धनु (Sagittarius) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज निवेश न करें।

मकर (Capricorn) : आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

मीन (Pisces) : आज आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी। क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को न पहनें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 26 अगस्त से 01 सितम्बर : वृश्चिक राशि वालों पर गणेश जी बेहद खुश हैं, बढ़ेगा धन और प्रतिष्ठा
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 26 अगस्त से 01 सितम्बर 2018 : मेष राशि वालों को इस हफ्ते भारी लाभ की सम्भावना है... और आपको?

Posted By: Chandramohan Mishra