ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 5 जुलाई 2018 दिन गुरुवार के लिए सभी राशियों का उत्‍तम राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और दिन को बनाएं सफल।

इस वर्ष जीवनसाथी के साथ में कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा। पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे।

Born Today : P V Sindhu, Badminton Player

 

मेष (Aries) : आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। क्या न करें- आज प्रेम में विश्वसनीयता ना खोएं।

 

वृष (Taurus) : आज व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम का बोझ पड़ सकता है। क्या न करें- आज तना-तनी के माहौल से खुद को दूर रखें।

 

मिथुन (Gemini) : आज सरकारी मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं के प्रति विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा। क्या न करें- नए अनुबंध के लिए समय उपयुक्त नहीं है।

 

कर्क (Cancer) : आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- अनजान शख्स पर भरोसा ना करें।

 

सिंह (Leo) : आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। क्या न करें-अपने व्यवहार में आज नकारात्मकता ना लाएं।

 

कन्या (Virgo) : आज ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्या न करें- अपने काम के बोझ से आज परेशान ना रहें।

 

तुला (Libra) : आज व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। समय की उपयोगिता को ध्यान में में रखें। क्या न करें- आज प्रेम करने के लिए समय सही नहीं है।


बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 1 जुलाई से 7 जुलाई 2018 : कुंभ राशि वालों को मिलने वाली है बेहतरीन सफलता, जानिए अपना भी हाल

वृश्चिक (Scorpio) : आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। आलस न करें, वरना कोई कार्य अधूरा रह जाएगा। क्या न करें- आज पार्टनर के साथ बेवजह के विवाद को हवा ना दें।

 

धनु (Sagittarius) : आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। क्या न करें- स्वास्थ्य के लिहाज से आज एक्स्ट्रा अलर्ट रहने की जरूरत है।

 

मकर (Capricorn) : संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। क्या न करें- आज दोस्तों से विवाद ना करें।

 

कुंभ (Aquarius) : आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख लें। नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन वाले प्रस्ताव से दूर रहें।

 

मीन (Pisces) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। क्या न करें- आज अकेलापन महसूस ना करें।


साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 1 जुलाई से 7 जुलाई 2018 : मेष राशि वालों के रुके हुए काम बनेगें... और आपके?

Posted By: Chandramohan Mishra