ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 6 अक्‍टूबर 2018 दिन शनिवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।


यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा। आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। कामकाज बढ़ाने में सफल होंगे। कार्यस्थल में लोग आपको समझने में कठिनाई महसूस करेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है।

Born Today : Sanjay Mishra, Film Actor

मेष (Aries) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। किसी की बातों से आप आहत हो सकते हैं, लेकिन उसे तवज्जो न दें। क्या न करें- बाहरी खान-पान से परहेज करें।

वृष (Taurus) : आज आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- आपसी बातचीत में छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें।

मिथुन (Gemini) : परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे, जिसमें आपकी भी भागीदारी रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को आज न करें। क्या न करें- दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को तवज्जो न दें।

कर्क (Cancer) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा स्थितियों पर विजय पाने में कामयाब भी होंगे। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद में न पड़ें।

सिंह (Leo) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें- आज मानसिक चिंता को तवज्जो न दें।

कन्या (Virgo) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आज मन को भटकने न दें।

तुला (Libra) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहने वाले हैं। क्या न करें- सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

वृश्चिक (Scorpio) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- आज काम में कोई लापरवाही न बरतें।

धनु (Sagittarius) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति है। क्या न करें- आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें।

मकर (Capricorn) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज कोई बड़ा फैसला न लें।

कुंभ (Aquarius) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। व्यय समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें- आज अपने लक्ष्य से भटकें नहीं।

मीन (Pisces) : आज आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं। अपने काम में आपका पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। मेहनत की अधिकता रहने वाली है। क्या न करें- आज दूसरों पर कटाक्ष न करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 30 सितंबर से 06 अक्टूबर : मीन राशि वाले... आप प्रेम संबंधों में खुश हैं, इस हफ्ते मिलेगा पार्टी करने का मौकासाप्ताहिक आर्थिक राशिफल 30 सितंबर से 06 अक्टूबर : तुला राशि वाले... व्यापारियों के लिए सप्ताह रहेगा उत्तम, नौकरी में मिलेगा बड़ों का सहयोग

Posted By: Chandramohan Mishra