ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 8 जुलाई 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष घर में सुख- शांति के वातावरण में आपका समय व्यतीत होगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। व्यापार में साझेदार अधिक प्रभावी रहेंगे।

Born Today : Sourav Ganguly, Cricket Player

मेष (Aries) : आज आपके घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे। क्या न करें- आज आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं, अत: बिना विचार करे न बोलें।

वृष (Taurus) : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। क्या न करें- आज किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं।

मिथुन (Gemini) : आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं।

कर्क (Cancer) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें, नहीं तो आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

सिंह (Leo) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज आपके खान पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।

कन्या (Virgo) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अचानक खूब धन मिल जाये, इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें।

तुला (Libra) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों।

धनु (Sagittarius) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें- आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें।

मकर (Capricorn) : आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज भोजन में अनियमितता न बरतें।

कुंभ (Aquarius) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

मीन (Pisces) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

Posted By: Chandramohan Mishra