ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 8 नवंबर 2018 दिन गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।


इस वर्ष नौकरीपेशा अच्छे तरीके से काम करेंगे। जो जातक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं, उनके वेतन में वृद्धि हो सकती है और उनको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। धार्मिक मामलों में अधिक रुचि ले सकते हैं। भोजन और नींद पर विशेष ध्यान दें। कारोबार में मंदी की संभावना है।

Born Today : Vivek Dahiya, TV Actor

मेष (Aries) : आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा। धन संबंधी मामलों में आप राहत का अनुभव करेंगे। क्या न करें- अपने काम को लेकर किसी प्रकार का समझौता न करें।

वृष (Taurus) : आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं। क्या न करें- अपना काम कराने के लिए गलत रास्तों का सहारा न लें।

मिथुन (Gemini) : आज आप बड़ा फायदा दिलाने वाली डील कर सकते हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन बेहतर है। क्या न करें- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न रहें।

कर्क (Cancer) : आज विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। यदि किसी प्रतियोगी व सकारात्मक कार्य में लगे हैं, तो सफलता मिलेगी। क्या न करें- प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी न दिखाएं।

सिंह (Leo) : आज व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। संबंधों में मधुरता आएगी। क्या न करें- बाहरी खान-पान से आज परहेज करें।

कन्या (Virgo) : आज कोई नजदीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन ठीक रहने वाला है। क्या न करें- आज संबंधों को लेकर लापरवाह न बनें।

तुला (Libra) : आज आपको मित्र की अच्छाइयां नजर आने लगेंगी। यदि आपका व्यापार भागीदारी में है तो मेहनत का फल जरूर मिलेगा। क्या न करें- खुद को नुकसान पहुंचाने वाली साझेदारी न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। क्या न करें- स्वार्थवश कोई फैसला न लें।

धनु (Sagittarius) : आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। आपका संचित धन भी कम हो सकता है। क्या न करें- आज अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को नुकसान न पहुंचाएं।

मकर (Capricorn) : आज आप भाई-बहनों के लिए धन व्यय करेंगे। दूरगामी परिणाम देखते हुए आगे बढ़ें। क्या न करें- अपनी छवि सुधारने में सफल होंगे, लेकिन काम को लेकर लापरवाही न बरतें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बना रहेगा। निवेश के लिए दिन अधिक अनुकूल है। क्या न करें- फिजूल की बातों में समय और बेकार की चीजों में अपना पैसा बर्बाद न करें।

मीन (Pisces) : आज आपका मित्र आर्थिक रूप से आपकी मदद कर सकता है। बड़े खर्चों को रोकने में आप सफल रहेंगे। क्या न करें- ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपकी कार्यक्षमता पर सवाल उठे।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 04 से 10 नवंबर : दिवाली वीक में क्या है आपके लिए खास? जानिए जरासाप्ताहिक आर्थिक राशिफल 04 नवंबर से 10 नवंबर : मीन राशि वालों... बिजनेस के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा और समय आपके अनुकूल है

Posted By: Chandramohan Mishra