RANCHI : सिटी के नगर निगम क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को जल्द ही एक बेहतर हॉस्पिटल मिलने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि यह हॉस्पिटल रांची नगर निगम का है, जिसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल ग्रुप को चलाने के लिए दिया गया है। रातू रोड स्थित 20 बेड का यह हॉस्पिटल आधुनिक मेडिकल सुविधाओं से भी लैस है। इसे 2 करोड़ रुपए में बनाया गया है। मार्च के पहले महीने में यह हॉस्पिटल आम लोगों के लिए खुल जाएगा।

देवकमल ग्रुप को जिमेदारी

रांची नगर निगम के इस हॉस्पिटल के संचालन की जिम्मेदारी देवकमल हॉस्पिटल को पांच साल के लिए सौंपी गई है। पिछले साल तीन दिसंबर को इस हॉस्पिटल के संचालन का जिमा देवकमल हॉस्पिटल्स गु्रप को देन का निर्णय रांची नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी ने दिया था। लेकिन इसके बाद इसके एग्रीमेंट को लेकर रांची नगर निगम के सीईओ और देवकमल हॉस्पिटल मैनेजमेंट के बीच विवाद हो गया था। एग्रीमेंट की शर्तो को लेकर रांची नगर के सीआईओ को कुछ मुद्दों पर आपत्ति थी। लेकिन अब यह चीजें दूर हो गई हैं।

मिलेगा बेहतर इलाज

रांची नगर निगम का यह हॉस्पिटल पिछले दो सालों से बनकर तैयार है। 2012 में ही तत्कालीन मेयर रमा खलखो ने इसका इनॉगरेशन भी कर दिया था, लेकिन इसके संचालन को लेकर विवाद था। इसलिए यह हॉस्पिटल बंद था। लेकिन अब इसके ाुलने का रास्ता साफ हो गया है। इस हास्पिटल में रांची नगर निगम क्षेत्र के रहनेवाले लोगों और बीपीएल फैमिली को डिस्काउंट दिया जाएगा।

जर्जर से बना मॉडर्न

रांची नगर निगम का यह हॉस्पिटल जर्जर हालत में था, लेकिन राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने अपने सांसद निधि ने इसपर 2 करोड़ रुपए खर्च करके इसकी शानदार बिल्डिंग बनवाई, जिसमें सभी मॉडर्न फैसिलिटीज हैं। इधर देवकमल हॉस्पिटल्स ग्रुप के डायरेक्टर अनंत सिन्हा ने बताया कि इस हॉस्पिटल के संचालन की रिस्पांसबिलिटी देवकमल हॉस्पिटल को मिल गई है। दो वीक के अंदर यहां इलाज शुरू हो जाएगा।

Posted By: Inextlive