- 22.50 करोड़ में हुआ सौदा,

11.50 करोड़ का एकमुश्त भुगतान किया

Meerut । बैंक के लोन के चलते पिछले छह माह से बंद पडे़ गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी के दरवाजे शुक्रवार को खुल गए। शहर के कपड़ा करोबारी नवीन अरोड़ा ने अपने तीन पार्टनर के संग मिलकर बैंक का आधा लोन चुकाने के बाद होटल का मालिकाना हक प्राप्त कर लिया। शुक्रवार को होटल की सील हटाकर दरवाजे खोले गए। मीडिया से बातचीत के दौरान होटल मालिक नवीन अरोड़ा ने कहा कि वह होटल संबंधी कोई अन्य देनदारी नही देंगे। जल्द ही नए नाम से होटल खोला जाएगा।

---------

22.50 करोड़ में हुआ होटल हारमनी इन का सौदा

-नवीन अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बैंक अदा करेगा बाकी देनदारी

मेरठ। इलाहाबाद स्थित डीआरएटी कोर्ट में गत दिनों ताराचंद पुरी और रिलायंस कैपिटल के अधिकारियों के बीच हुए समझौते के बाद व्यापारी नवीन अरोड़ा ने अपने पार्टनर नवीन चांदना, राजेश मिगलानी और राजेश जुनेजा के साथ मिलकर होटल हारमनी इन को खरीद लिया। नवीन अरोड़ा को वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के तहत रिलायंस कैपिटल ने 22.50 करोड़ के करीब रकम का ऑफर दिया था। इस स्कीम के तहत तहत करीब 11 करोड़ रुपए की पहली किश्त का भुगतान कर नवीन अरोड़ा ने शुक्रवार को मालिकाना हक प्राप्त कर लिया और होटल की सील खोलकर अपना कब्जा ले लिया। शेष रकम को रिलायंस कैपिटल से ही लोन लेकर चुकाया जाएगा।

बकाया से वास्ता नहीं

शुक्रवार को इस संबंध में नवीन अरोड़ा ने होटल हारमनी में प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि समझौते के तहत पुरानी देनदारियों को अदा करने की जिम्मेदारी रियालंस कैपिटल की है। इसलिए वह किसी भी प्रकार का किसी का भुगतान नही करेंगे।

मकान की भी हुई नीलामी

नवीन अरोड़ा ने बताया कि बैंक की ओटीएस स्कीम के तहत करीब 22.50 करोड़ में होटल का ऑफर मिला था। इसके साथ ही ताराचंद पुरी का मकान का भी कर्ज उतार दिया गया है। लेकिन मकान की डील को होटल से अलग रखा गया है।

------

24 करोड़ था बकाया

गौरतलब है कि करीब छह माह पहले रिलांयस कैपिटल ने हिमांशु पुरी की पुरी हॉस्पिटेलिटी एंड होटल सर्विसेज पर करीब 24 करोड 54 लाख 86 हजार रुपए बकाया के चलते सील लगा दी थी, जिसके बाद से होटल बंद था। लोन के नोटिस के बाद से ही हिमांशु पुरी अपने परिवार समेत शहर से चला गया था।

हिमाशुं पुरी पर ये भी था बकाया

- सीजीएसटी का तीन करोड़

- नगर निगम का करीब 15.19 लाख

- जेनरेटर का करीब 18 लाख

- लांड्री, दूध व मांस व्यापारी के करीब 27 लाख रुपए

Posted By: Inextlive