गुलाम बनाये जाने के डर से यहां की महिलायें अपनी खूबसूरती को नष्‍ट कर देती है। वो अपने शरीर पर गोद कर निशान बनाती है। जब देशों का उदय नहीं हुआ था तो ताकतवर लोग महिलाओं और पुरुषों को गुलाम बनाते थे। ये गुलाम मालिक की मर्जी से ही सारे काम करते थे। ऐसे में गुलामी से बचाने के लिए महिलाओं ने खुद को बदसूरता करना ही सबसे बेहतर समझा। धीरे-धीरे ये इथोपिया सहित कई जनजातियों की परंपरा बन गई।


खुद को ऐसे बदसूरत बनाती है महिलायेंइथोपिया में पुराने समय में पुरुषों को गुलाम बनाकर मजदूरी करवाई जाती थी। औरतों को यौन गुलाम बनाया जाता था। इससे बचने के लिए महिलाएं अपने आपको बदसूरत बना लेती थी। ये महिलाएं अपने मुंह में बड़ी सी रिंग फंसा लेती थी। इसके लिए इनके मुंह के दांत भी टूट जाते थे। प्लेट के कारण इनके होंठ काफी लटक जाते हैं जिससे उनकी खूबसूरती कम हो जाती थी। हर जनजाति का अपना कल्चर, लाइफस्टाइल और भाषा हैं। यहां की महिलायें खुद को बदसूरत बना कर आजाद होती हैं।परंपराओं में शामिल हो गया है बदसूरत होना
इथियोपिया नामक जनजाति गुलामी से बचने के लिए शुरू किए गए इन तरीकों को अपनी परंपरा बन चुकी है। यहां की औरतें आज भी इनका पालन करती हैं। हमार, दसानेक और मुर्सी जनजाति की महिलाएं आज भी अपने आप को बदसूरत दिखाती हैं। कुछ महिलाएं शादी के बाद गले में पट्टा बांध लेती हैं। आपको बता दें कि यह परंपरा पिछले कई सालों से चली आ रही है। ये जनजाति अलग-अलग स्थान पर रहती हैं। गुलामी से बचने के लिए महिलाएं खुद के चेहरे से खिलवाड़ करती थी।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra