हाल ही में निक जोनस के साथ सगाई करने वाली प्रियंका को लेकर मीडिया में खबर आई कि वे 'कृष 4' में हीरोइन होंगी।


मुंबई(ब्यूरो)। रितिक रोशन इन दिनों अपनी जिंदगी की चंद महिलाओं से परेशान हैं। एक हैं उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान, जिनके साथ तलाक के बाद रिश्ते नए रास्ते पर जरूर मुड़े, लेकिन खत्म नहीं हुए। बच्चों की खातिर दोनों गाहे-बगाहे सैर-सपाटे पर निकल जाते हैं। दोनों की फिर से शादी का मसाला मीडिया तक पहुंचा, तो रितिक का पारा चढ़ गया और उन्होंने इसे अपनी पूर्व पत्नी की शरारत मान लिया। हालांकि सुजैन ने इससे इंकार किया, लेकिन रितिक ऐसा ही मानते हैं। 

कंगना बढ़ाएंगी 'मणिकर्णिका' की  रिलीज डेट!


रितिक की जिंदगी को हलकान करने वाली दूसरी महिला कंगना हैं, जो अब इस फिराक में हैं कि 26 जनवरी के मौके पर रितिक की नई फिल्म 'सुपर 30' के साथ कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' का क्लैश हो। कंगना जानती हैं कि क्लैश हुआ, तो मीडिया में खासा प्रचार होगा। रितिक सोलो रिलीज चाहते हैं, इसलिए वे 'सुपर 30' की रिलीज डेट आगे बढ़ाने को भी तैयार हैं, लेकिन कंगना ने क्लैश की ठानी, तो वे भी आगे बढ़ जाएंगी, इससे कोई मना नहीं कर सकता। अब रितिक की इस लिस्ट में तीसरा नाम प्रियंका चोपड़ा का जुड़ा है।

'कृष 4' में होंगी प्रियंका! 

 हाल ही में निक जोनस के साथ सगाई करने वाली प्रियंका को लेकर मीडिया में खबर आई कि वे 'कृष 4' में हीरोइन होंगी। राकेश रोशन तो इस खबर पर कुछ नहीं बोले, मगर रितिक इस पर उखड़े हुए हैं और इसकी वजह बताई जाती है कि 'कृष 4' का मामला आगे बढ़ गया है। अभी तक स्क्रिप्ट तैयार नहीं है और कास्टिंग नहीं हुई है। सूत्र बताते हैं कि रितिक इसे प्रियंका की टीम की शरारत मान रहे हैं। न जाने कितनी महिलाओं से किस-किस वजह से रितिक ऐसे ही खफा होते रहेंगे। 

ये भी पढ़ें: मनमुटाव के बाद एक बार फिर साथ आएगी ये सुपरहिट जोड़ी!


Posted By: Swati Pandey