एक्‍टर ऋतिक रोशन जल्‍द ही एक बायोपिक में टीचर के क‍िरदार में नजर आने वाले हैं। यह बायोप‍िक सुपर-30 आईआईटी कोचिंग चलाने वाले आनंद कुमार पर बन रही है। सुपर-30 में गरीब और होनहार बच्चों को मुफ्त श‍िक्षा दी जाती है। गरीब बच्‍चे आनंद कुमार को मसीहा मानते हैं। हालांक‍ि टीचर्स की र‍ियल लाइफ पर बनने वाली यह कोई पहली फ‍िल्‍म नहीं है। इसके पहले ये बॉलीवुड फ‍िल्‍में भी र‍ियल टीचर पर बन चुकी हैं...


केशव राजन बनर्जी: केशव राजन बेनर्जी की क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ में एक खास भूमिका है। धोनी के स्कूल में केशव बनर्जी 6-12 क्लास तक के बच्चों के स्पोर्ट टीचर हुआ करते थे। वह फुटबॉल, बास्केटबॉल और क्रिकेट क्लासेज चलाते थे। इन्होंने धोनी के साथ काफी मेहनत की। हाल ही में इन फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में इनका किरदार दिखाया गया था। फिल्म में राजेश शर्मा ने केशव राजन का और सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का रोल प्ले किया। सोनम वांगचुक:
सोनम वांगचुक एक ऐसे इंजीनियर हैं जो नए-नए अविष्कारों से दुनिया को हर पल कुछ नया देना चाहते हैं। बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग स्टूडेंट इन्हें अपना गॉड फादर मानते हैं। बीते साल 15 नवम्बर को लांस एंजिल्स में उन्हें प्रसिद्ध रोलेक्स अवॉर्ड फॉर इंटरप्राइज 2016 दिया गया है। यह अवॉर्ड पुरस्कार उन्हें दिया जाता है जिन्होंने अपनी सोच और करिश्मे से दुनिया को बदला है। फिल्म थ्री इडिएटस में इनके शिक्षक फुंसुक वांगडू वाले रोल को आमिर खान ने निभाया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra