Ranchi : रविवार को दिन के क्क् बजे के करीब विशाखापटनम के तट से टकराने के साथ हुदहुद तूफान का असर दिखने लगा है। आंध्र प्रदेश और ओडि़शा के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। रांची समेत झारखंड के कई जिलों में भी इस चक्रवातीय तूफान का प्रभाव पड़ रहा है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और फ्0 से ब्0 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही है और रूक-रूक कर बारिश हो रही है। जहां तक रांची की बात है, पहले दिन हुदहुद का बहुत अधिक असर देखने को नहीं मिला। हालांकि, आसमान में बादल छाए थे और थोड़ी-बहुत बारिश भी हुई।

कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश

आंध्र प्रदेश से जैसे-जैसे हुदहुद आगे बढ़ रहा है, यह कमजोर पड़ता जा रहा है। यही वजह है कि झारखंड में इस चक्रवातीय तूफान का बहुत व्यापक असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। वैसे झारखंड के क्ख् जिलों में किसी न किसी रूप में हुदहुद का असर दिखाई दे रहा है। रविवार की सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवा चल रही है। दोपहर में हुदहुद के प्रभाव से बुंडू, खूंटी, गुमला और लोहरदगा में लगातार चार घंटे तक तेज बारिश हुई, वहीं रांची शहर रूक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश में भीगती रही। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 7ख् घंटे तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं। रांची के बाहरी इलाकों में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है।

तापमान में गिरावट

आईएमडी की ओर से हुदहुद तूफान के मद्देनजर पल-पल की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को यहां फ्0 मिमी बारिश होने की उम्मीद है। इधर, शानिवार से आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने व हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान गिरकर ख्8 डिग्री सेंटिग्रेड तक पहुंच गया। तापमान गिरने से ठंड का असर भी दिख रहा है।

भ्-म् मिमी हुई बारिश

चक्रवातीय तूफान हुदहुद का असर रांची के मौसम पर भी पड़ रहा है। यही वजह है कि रविवार को यहां भ्-म् मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान यहां फ्0 से ब्0 किमी की रफ्तार से हवा भी चली। बीएयू के मौसम विज्ञानी डॉ ए वदूद के मुताबिक, हुदहुद का असर अगले 7ख् घंटे तक देखने को मिला। झारखंड में भले ही इस तूफान का व्यापक असर नहीं पड़ेगा, लेकिन क्भ् अक्टूबर तक रूक-रूककर बारिश होती रहेगी। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका है। इसके अलावा तेज हवाएं भी चलेंगी।

डर भी और एक्साइटमेंट भी

मौसम विभाग द्वारा कुछ दिन पहले हुदहुद तूफान के आने की चेतावनी दिए जाने के बाद से ही यह चर्चा का विषय बन गया है। अब जब हुदहुद का असर दिखने लगा है तो इसे लेकर लोगों में दहशत के साथ एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रहा है। हुदहुद के कारण हो रही बारिश का मजा लेने के लिए लोग सड़कों पर निकल आए। इसे लेकर झारखंड समेत देशभर के लोग अपने एक्साइटमेंट के बाबत ऑनलाइन पोस्ट भी कर रहे हैं।

Posted By: Inextlive