चक्रवाती तूफान का बनारस में दिखा असर, रविवार को काले बादलों से घिरा रहा आसमान

आने वाले दिनों में बारिश होने व तेज रफ्तार हवा चलने के हैं पूरे आसार, मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

VARANASI : चक्रवाती तूफान 'हुदहुद' की वजह से शहर के लोगों के दिल में धुकधुक हो रही है। यह तूफान जब आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराने के बाद जब आगे का रुख करेगा तो इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक होगा। बंगाल की खाड़ी में बने इस तूफान के आने के साथ ही बनारस में इसका असर दिखने लगा है। रविवार को मौसम सुहाना रहा। आसमान काले बादलों से घिरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो भले ही इस मौसम ने राहत दी लेकिन आने वाले समय में तेज हवा और बारिश होने के आसार हैं।

सीमा तक पहुंचा तूफान

चक्रवाती तूफान 'हुदहुद' के कदम देश की सीमा की तक पहुंच गए हैं। इसके साथ ही शहर में असर नजर आने लगा है। जहां शनिवार तक दिन में तेज धूप थी वहीं रविवार को काले बादलों का आना-जाना लगा। इस दौरान हवाओं की रफ्तार भी अन्य दिनों के मुकाबले तेज थी। मौसम विज्ञानी एसएन पाण्डेय के अनुसार अभी सतह पर ख्0-ख्भ् किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। सतह से 900मी। ऊपर भी यही हालत है। डेढ़ किलोमीटर ऊपर हवा की रफ्तार फ्भ्-ब्0 किलोमीटर प्रति घंटा है और साढ़े तीन किलोमीटर ऊपर यह रफ्तार भ्0 किलोमीटर प्रति घंटा है।

क्भ् के बाद सुधरेगा मौसम

मौसम विज्ञानी की मानें तो रविवार की देर रात या सोमवार से मौसम खराब होने लगेगा। इस दौरान तेज हवा चलेगी। काले बादल आसमान पर मंडराते रहेंगे। बूंदाबांदी और बारिश होने के पूरे आसार हैं। जैसे-जैसे समय बढ़ता जाएगा मौसम खराब होता जाएगा। सबसे खराब हालत क्ब् अक्टूबर को होने की संभावना है। क्भ् अक्टूबर के बाद से चक्रवाती तूफान का असर खत्म होने लगेगा। इसके पहले भी चक्रवाती तूफान फेलिन के झटके से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई दिनों तक बादल छाए रहे। कई दिनों तक रह-रहकर बारिश होती रही।

Posted By: Inextlive