इंग्‍लैंड के एक बीच पर सुबह-सुबह एक विशालकाय जीव की लाश मिलने से इलाके मे हड़कम्‍प मच गया। समुद्र किनारे लाश मिलने की खबर कुछ ही देर मे पूरे इलाके मे फैल गई। जीव की लाश देखने के लिए बीच पर लोगों की भीड़ लगने लगी। सूचना मिलने पर कोस्‍टगार्ड ने इलाके को खाली करवा कर एनीमल एक्‍सपर्ट को घटना की जानकारी दी। कई सौ टन की लाश को कई टुकड़ो मे बांट कर हटाया है।


व्हेल को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़घटना इंग्लैंड के डेवोन टाउन के रेड रॉक बीच की हैं। जहां समुद्र की लहरों में गोते खाती हुई 50 फीट लंबी एक व्हेल बीच पर आ गई। बीच घूमने आए लोगों की नजर सबसे पहले इस विशालकाय सी व्हेल पर पड़ी। कुछ ही देर मे बीच पर मिली व्हेल की खबर पूरे इलाके मे फैल गई। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ लगाना शुरु हो गई। व्हेल की डेड बॉडी के ब्लास्ट होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कोस्ट गाडर्स को इसके बारे मे जैसे ही पता चला उन्होंने सुरक्षा की द्रष्टि से पूरा इलाका खाली करवा दिया। एनिमल डिस्पोजल स्पेशलिस्ट ने हटाई बॉडी
इस व्हेल की मौत तो दो सप्ताह पहले ही समुद्र में हो गई थी। तैरकर इसकी बॉडी समुद्र से बाहर आ गई। इसमें से काफी बदबू आ रही थी। व्हेल की बॉडी को हटाने के लिए एनिमल डिस्पोजल स्पेशलिस्ट्स को बुलाया गया। व्हेल इतनी बड़ी थी कि इसे उठाकर हटाना संभव नही था। व्हेल को पहले टुकड़ों में काटा गया।  फिर उन टुकड़ो को दूर ले जाकर दफनाया गया। व्हेल की बॉडी काटते समय स्पेशलिस्ट् काफी डरे हुए थे। बॉडी कई दिन पुरानी हो जाने के चलते अंदर गैस बनने की संभावना होती है। जिससे भयंकर विस्फोट भी हो सकता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra