शुक्रवार रात को तापमान करीब 38 डिग्री तो शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री

Meerut। शुक्रवार देर शाम आई आंधी व बारिश से शहर में जनजीवन शनिवार शाम तक प्रभावित रहा। सीसीएसयू के मौसम वैज्ञानिक रवि कुमार के मुताबिक आंधी-तूफान का खतरा अभी टला नहीं है। आने वाले 48 घंटों में फिर से आंधी-तूफान के आसार बन रहे हैं।

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार जहां एक सप्ताह पहले तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं शुक्रवार रात को तापमान करीब 38 डिग्री तो शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री के आसपास ही रहा।

Posted By: Inextlive