PATNA: मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान में बताया गया है कि पटना और आसपास धूलभरी आंधी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। पटना और आसपास आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन, तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। हिमालय क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ का असर 9 मई तक बिहार में रहने की संभावना है। पूर्वी बिहार और गंगा के तटीय शहर भागलपुर, पूर्णिया, छपरा, सुपौल और फारबिसगंज में तेज हवा के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

-आठ साल में सबसे कम तापमान

बीते आठ वर्षो में तीन मई को रिकॉर्ड किए गए तापमान के मुताबिक इस बार सबसे कम अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जानकारी हो कि जेठ माह तल्ख धूप के लिए जाना जाता है, लेकिन गत आठ वर्षो में इस बार जेठ माह सबसे कम तपने वाला रहा। शुक्रवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।

Posted By: Inextlive