2019 वर्ल्ड कप का आखिरी लीग मैच मैनचेस्टर में हुआ। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया ये मैच काफी रोमांच रहा जिसमें साउथ अफ्रीका ने को ऑस्ट्रेलिया 10 रनों से हरा दिया...


नई दिल्ली, जेएनएन। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने फाफ डुप्लेसिस के शतक के दम पर 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 325 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 326 रन बनाने थे। लेकिन टीम 315 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की पारी, वार्नर का शतक
326 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका कप्तान आरोन फिंच के रूप में लगा। फिंच 3 रन बनाकर इमरान ताहिर की गेंद पर एडन मार्करम के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद उस्मान ख्वाजा मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए। स्मिथ सात रन बनाकर प्रेटोरियस की गेंद पर LBW आउट हुए।ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने एक और शतक लगाया। वार्नर ने 100 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका मार्कस स्टोइनिस के रूप में लगा। स्टोइनिस 22 रन बनाकर रबादा के थ्रो पर डिकॉक के हाथों रन आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका ग्लैन मैक्सवेल के रूप में लगा। मैक्सवेल 12 रन बनाकर कगिसो रबादा की गेंद पर डिकॉक के हाथों काच आउट हुए।वाॅर्नर ने 117  गेंदों में 122 रन बनाए


एलेक्स कैरी ने इस वर्ल्ड की तीसरी फिफ्टी ठोकी। कैरी ने 47 गेंदों में 50 रन बनाए। डेविड वार्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा। वार्नर 117 गेंदों में 122 रन बनाकर प्रेटोरियस की गेंद पर मौरिस के हाथों कैच आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका पैट कमिंस के रूप में लगा। कमिंस 9 रन बनाकर फेहलुक्वायो की गेंद पर डुमनी के हाथों कैच आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका एलेक्स कैरी के रूप में लगा। सातवें विकेट के रूप में कैरी 85 रन बनाकर क्रिस मौरिस की गेंद पर एडन मार्करम के हाथों कैच आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में गिरा। ख्वाजा 18 रन बनाकर रबादा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। ऑस्ट्रेलिया को 9वां झटका मिचेल स्टार्क के रूप में लगा। स्टार्क 16 रन बनाकर रबादा की गेंद पर बोल्ड हुए। साउथ अफ्रीका की पारी, डुप्लेसिस का शतक

साउथ अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने पहले 10 ओवर में 73 रन जोड़े। इस स्कोर में केवल 6 रन और जुड़े थे इसके बाद एडन मार्करम 34 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप आउट हो गए। इसके बाद प्रोटियाज टीम को दूसरा विकेट क्विंटन डिकॉक के रूप में गिरा। डिकॉक 51 गेंदों में 52 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर स्टार्क के हाथों कैच आउट हुए।साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 93 गेंदों में इस वर्ल्ड कप का पहला शतक लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर वे आउट हो गए। इस तरह साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। हालांकि, इससे पहले उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। इसके बाद चौथा झटका जेपी डुमनी के रूप में लगा। डुमनी 14 रन बनाकर अपने आखिरी वनडे में मिचेल स्टार्क के शिकार बने। प्रेट्रोरियस 2 रन बना कर स्टार्क की गेंद पर आउट
साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका प्रेट्रोरियस के रूप में लगा, जो 2 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। वैनडेर दुसें पारी की आखिरी गेंद पर 97 गेंदों में 95 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर मैक्सवेल के हाथों कैच आउट हुए।ये वर्ल्ड कप मुकाबला साउथ अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर और जेपी डुमनी के लिए आखिरी है। इस मैच के बाद वे वनडे वर्ल्ड कप के किसी भी मैच में नज़र नहीं आएंगे। इमरान ताहिर तो इस मैच के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।क्विंटन डिकॉक, एडन मार्करम, फाफ डुप्लेसिस(कप्तान), रासी वैन डेर दुसैं, जेपी डुमनी, ड्वाइन प्रेट्रियस, एंडिले फेहलुक्वायो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, इमरान ताहिर और तबरेज शाम्सी।एमएस धोनी बर्थडे : धोनी ने जब पहला वर्ल्डकप तब कोहली अंडर-19 खेला करते थेधोनी के बाद डेब्यू करने वाले कितने खिलाड़ी ले चुके संन्यासऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवनडेविड वार्नर, आरोन फिंच(कप्तान), उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जेसन बेहरनडॉर्फ और नाथन लियोन।ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर वर्ल्ड कप के 12वें सीजन की अंकतालिका में टॉप पर बने रहना चाहेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका इस मैच को जीतकर अपने विश्व कप को जीत के साथ खत्म करना चाहेगी। साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप 2019 से पहले ही बाहर हो गई है।वहीं, अगर दोनों के बीच वर्ल्ड कप के 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 3 ऑस्ट्रेलिया ने और 1 साउथ अफ्रीका ने जीता है। जबकि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक ऐतिहासिक मुकाबला टाई खेला गया था।

Posted By: Vandana Sharma