RANCHI : आईसीएसई ने बुधवार को दिन के तीन बजे 10वीं के नतीजे जारी कर दिए। इस बार सेंट फ्रांसिस स्कूल के शांतनु कुमार सिटी के टॉपर बनें हैं। शांतनु को 98 परसेंट मा‌र्क्स आए हैं, जबकि इसी स्कूल के आदित्य शर्मा और सेक्रेट हार्ट स्कूल की स्टूडेंट सोनल प्रिया 97.4 परसेंट मा‌र्क्स लाकर सिटी की टॉपर बनी हैं। खास बात है कि शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल, लॉरेटो कान्वेंट, सेंट थॉमस स्कूल, बिशप वेस्टकॉट, सेंट फ्रांसिस स्कूल, सेंट अंथोनी स्कूल और मेटास सेवेन डे स्कूल का 10वीं का रिजल्ट शानदार रहा है।

40 को 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स

सेक्रेट हार्ट स्कूल, हुलहुंडू के 83 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें 40 छात्राओं को 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स आए हैं। इसके अलावे 30 स्टूडेंट्स को 80 परसेंट और 13 स्टूडेंट्स को 70 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स आए हैं। इसी स्कूल की सोनल प्रिया सिटी की सेकेड टॉपर बनी हैं। इसके अलावे प्राची क्षेत्री, साक्षी गुप्ता और तुलित भोंसले को 97.2 परसेंट मा‌र्क्स मिले हैं। अनुराधा डिडवाल को 97 परसेंट, मर्सी कन्नोजी को 96.6 परसेंट, अंतरा त्रिवेदी को 96.2 परसेंट, श्रुति श्रीवास्तव को 96 परसेंट, पूजा को 95.6 परसेंट, अपराजिता गुप्ता एवं सिन्नी रायपथ को 95.4 परसेंट, साक्षी जायसवाल, साक्षी पुर्वा व हरमित कपूर को 95.2 परसेंट और रिशू जोसेफ, श्रीतमा घोष व शालिन को 94.8 परसेंट मा‌र्क्स आए हैं।

सेंट थॉमस का भी बेहतर रिजल्ट

सेंट थॉमस स्कूल के भी स्टूडेंट्स ने 10वीं परीक्षा में बाजी मारी है। यहां के 189 स्टूडेंट्स एग्जाम में अपीयर हुए थे, जिसमें 78 को 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स आए हैं। इसके अलावे 58 स्टूडेंट्स को 80 परसेंट, 42 स्टूडेंट्स को 70 परसेंट और 11 स्टूडेंट्स को 60 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स आए हैं।

लॉरेटो स्कूल का भी दिखा दम

लॉरेटो स्कूल की छात्राओं ने भी 10वीं की परीक्षा में बेहतरीन रिजल्ट दिया है। इस स्कूल की 131 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं। 97.2 परसेंट मा‌र्क्स के साथ दिव्या संजय स्कूल टॉपर बनी हैं, जबकि सेकेंड टॉपर रही तान्या मेहता को 96 परसेंट और मेधा सिंघल को 95.6 परसेंट मा‌र्क्स आए हैं।

आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं टॉपर्स

आईसीएसई की 10वीं में सिटी टॉपर सोनल प्रिया आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। सोनल ने बताया कि उसने आईआईटी जेईई के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। लॉरेटो कान्वेंट की टॉपर दिव्या संजय का भी टारगेट आईआईटी करना है। सेक्रेट हार्ट स्कूल की प्राची क्षेत्री भी आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के मकसद से पढ़ाई कर रही हैं।

Posted By: Inextlive