- ट्रक चालकों से 'रंगदार कांस्टेबल' कर रहा था वसूली, हुआ सस्पेंड

- आक्रोशित लोगों ने की पिटाई, बेउर मोड़ की घटना, पुलिस सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही

PATNA : पुलिस पर ट्रक वालों से वसूली के आरोप लगातार लगते रहे हैं। एक बार फिर वसूली के चक्कर में मंडे की रात एक पुलिस वाले की पिटाई ही नहीं हुई बल्कि उसकी पिस्टल और क्क् गोलियां भी लूट ली गई। घटना बेउर मोड़ के पास हुई। पुलिसवालों की वसूली से ट्रक चालक हमेशा परेशान रहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नशे में धुत सिपाही (ख्फ्ब्म्) जितेन्द्र कुमार (फ्ख्)पिस्टल दिखाकर वाहन चालकों से रुपये वसूली के साथ ही गाली-गलौज कर रहा था। जिस पर ट्रक चालक भड़क गये और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जितेन्द्र का आरोप है कि उसकी पिस्टल और गोली भी लूट ली गई। जितेन्द्र ने बेउर थानाध्यक्ष को रात में फोन कर घटना स्थल पर बुलाया। बेउर थानाध्यक्ष रात क्क्.क्0 गर्दनीबाग थानाध्यक्ष को फोन कर सारी जानकारी दी। इसके बाद वह खुद दीपक को लेकर गर्दनीबाग थाना पहुंचे। इसके बाद जितेन्द्र का पहले गर्दनीबाग अस्पताल में इलाज करवाया गया उसके बाद उसे पीएमसीएच भेजा गया।

सस्पेंड हुआ, सीसीटीवी पर पुलिस की नजर

दीपक नालंदा के चंडी का रहने वाला है। वह बेउर इलाके में ही किराये के मकान में रहता है। पहले वह दीदारगंज थानाध्यक्ष के साथ था। लेकिन उसे लाइन भेज दिया गया था। इस घटना के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। सीनियर एसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर ही है। जितेन्द्र को सस्पेंड कर दिया गया है, सचिवालय डीएसपी शिबली नोमानी को जांच का जिम्मा दिया है। वह नशे में धुत था और सर्विस पिस्टल की रक्षा नहीं कर सका। इसके आरोप में सस्पेंड किया गया है। आरोपी सिपाही जितेंद्र ने सचिवालय डीएसपी शिबली नोमानी को बताया कि वह रंगदारी सेल में पोस्टेड हैं। डीएसपी जांच में जुटे हैं। पिस्टल बरामद नहीं हो सकी है।

Posted By: Inextlive