वास्तु में उत्तर-पूर्व दिशा का महत्व काफी है। इस दिशा में किए गए कार्य का परिणाम सकारात्मक होता है।

घर के वास्तु वाइब्स सही हों और आस-पास के वातावरण में किसी भी तरह का कोई दोष न हो, इसके लिए हमें सजगता रखनी होगी योग, ध्यान, साधना यदि घर में उत्तरपूर्व दिशा क्षेत्र में हो तो अच्छा है। यदि यहीं बैठकर जीवन के जरूरी फैसलों के बारे में सोचा जाए तो हमें अपने आवश्यक और जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने में आसानी होगी। हम एक बेहतर निष्कर्ष तक पहुंच सकते हैं।

दूसरा यह कि हम जहां रह रहे हैं, वहां की वास्तु वाइब्स दोषमुक्त हों और यह तभी संभव है जब हमारे घर के उत्तर से पूर्व तक का दिशा क्षेत्र दोष मुक्त होगा। इन दिशा क्षेत्रों में किसी भी तरह का असंतुलन न हो तो अच्छा है। यहां पर पूर्ण रूप से साफ-सफाई हो। घर में शयन कक्ष या घर की बाकी गतिविधिया कहां-कहां है, ये सारी बातें निर्भर करते है हमारी सोच, हमारी जीवनशैली और विचारों पर और यहीं से शुरू होती है हमारे जीवन में उठाए हुए कदमों से सफलता और असफलता मिलने के दौर।

ये इतने सूक्ष्म रूप से जीवन में होता है कि व्यक्ति इतनी जल्दी नहीं सोच पाता है। बस कहने का तात्पर्य इतना है मित्रों कि जीवन में वास्तु वाइब्स के प्रति सजगता रखकर हम सभी अपने लिए निर्णयों, कदमों से सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। जीवन में आज व्यक्ति अपना कर्म तो कर ही रहा है और इस ओर जरा सा भी ख्याल कर लिया तो ज्यादा से ज्यादा अच्छे और सफल परिणामों को हम प्राप्त कर सकते हैं। बस जरूरत हैं इस तरफ एक सोच की।

आपका सवाल

मैं अक्सर बीमार रहती हूं। मेरी डेट ऑफ बर्थ 5 जुलाई 1994 है। कृपया कुछ सलाह दें। पूनम त्रिपाठी

द डेविल, द चैरियट और ऐस ऑफ कप्स के संकेत पिछले समय से आप के स्वास्थ्य के प्रति नकारात्मक ऊर्जा का होना दर्शा रहे हैं। आपका बीता वर्ष भी यानी 2018 का जून तक का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं था। उसके बाद से कुछ संतुलन आना शुरू हुआ। हां, अभी पूरी तरह से ठीक होने में कुछ समय है। यदि आप अपने घर के वास्तु वाइब्स के प्रति सजग हों, तो और भी जल्दी आराम आना शुरू हो जाएगा, आप के स्वास्थ्य में। अभी आप हर गुरुवार को पीले पुष्प अपने गुरु को (यदि आप किसी को मानती हैं) या अपने इष्ट पर अर्पण करें।

PREM PANJWAANI, Tarot card & Vastu expert

वास्तु टिप्स: जानिए आईने का क्या है आपकी किस्मत से कनेक्शन, लव लाइफ भी होती है प्रभावित

मेहनत के बावजूद नौकरी में नहीं मिल रही है सफलता तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

अपने सवाल भेजें

8808505652 पर व्हॉट्स एप के थ्रू आप अपने सवाल हमें भेज सकते हैं। नाम और सिटी नेम के साथ ही यह भी बताएं कि आप अपने सवाल का जवाब एस्ट्रो, टैरो, वास्तु या फेंगशुई में से किससे चाहते हैं।

Posted By: Kartikeya Tiwari