मालसलामी थाना क्षेत्र के कटरा बाजार की घटना।

patna@inext.co.in
PATNA : मालसलामी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम कटरा बाजार स्थित एसबीआई बैंक से रुपए निकालकर घर जा रहे सड़क बनाने वाली एक कंपनी के कर्मचारी से बदमाशों ने बंदूक के बल पर 9 लाख 90 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद बेखौफ बदमाश असलहा लहराते हुए वहां से भाग निकले। कर्मचारी कंपनी के लिए रुपए निकालने आया था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

चेहरा छुपा रखे थे बदमाश

कर्मचार दीपू ने बताया कि शाम 5.10 बजे बैंक से रुपए निकालकर बाहर आया और आने के बाद अपनी गाड़ी की तरफ जा रहा था। इसी बीच बाइक से चेहरे पर गमछा डाले हुए तीन लोग आए और उन्होंने बंदूक दिखाते हुए मेरे पास रखे रुपए छिन लिए। बंदूक देखकर मैं काफी डर गया था। उनके जाने के बाद मैंने शोर किया तब तक वो लोग काफी आगे निकल चुके थे।
पहले भी हो चुकी है घटना
12 दिन पहले महिला से 8 लाख की लूट मालसलामी थाना क्षेत्र नगला में भी 25 नवंबर को एक घर में बदमाशा ग्राहक बनकर घर में घुसे थे। इसके बाद पूनम देवी और उनके बेटे सिद्धांत को बंधक बना लिया और घर में रखे कैश, जेवर और बेशकीमती सामान लेकर भाग गए। बदमाश करीब आठ लाख रुपए की संपत्ति लेकर गए भागे थे। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य आरोपी अभी तक फरार है।

राहुल गांधी के जीजा वाड्रा पर फिर आई एक बड़ी मुसीबत, सीएम खट्टर का इशारा नहीं मिलेगी राहत

क्या रॉबर्ट वाड्रा के पास लंदन में है बेनामी घर?

Posted By: Mukul Kumar