DEHRADUN : बसंत विहार एरिया में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंजीनियर एन्क्लेव निवासी महिला ने अपने पति नरेन्द्र पंवार, ससुर दीपचंद, सास सुनीता व देवर जितेन्द्र के खिलाफ देहज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप भी लगाया है।

Posted By: Inextlive