आगामी शनिवार यानी 15 अगस्‍त को पूरा देश आजादी का जश्‍न मना रहा होगा। यह वो दिन है जब हमारा भारत देश ब्रिटिश राज की कैद से आजाद हुआ था। इसी के चलते लाल किले से लेकर गली के नुक्‍कड़ तक हमारा राष्‍ट्रीय ध्‍वज यानी तिरंगा लहराया करता है। यह तिरंगा सवा सौ करोड़ भारतीयों के लिए किसी शान से कम नहीं है। लेकिन...जी हां लेकिन देश के कुछ जाने माने सितारे तिरंगे का अपमान भी करते आए हैं। आइए जानें कौन हैं ये अभिमान में डूबे सितारे....


(1) Sania Mirza :- इस लिस्ट में सबसे ऊपर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का नाम आता है। साल 2008 में सानिया के अगेंस्ट एक केस फाइल किया गया था जिसमें उनके ऊपर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया गया था। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में एक टेनिस की प्रतियोगिता देखने पहुंची सानिया की कुर्सी के आगे टेबल पर तिरंगा रखा हुआ था और सानिया उसी टेबल पर तिरंगे के बगल में पैर रखकर बैठी हुईं थी। यह तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी।


(2) Sachin Tendulkar :- सचिन तेंदुलकर का नाम देखकर शायद आप चौंक जाए लेकिन यह सच है। सचिन भी तिरंगे को अपमानित करने के चक्कर में फंस चुके हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने 2010 में अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया लेकिन उनसे एक गलती हो गई। दरअसल उन्होंने जो बर्थडे केक काटा था वह तिरंगे की डिजाइन का बना हुआ था। अब ऐसे में तिरंगे को काटना भारतवासियों को नागवार गुजरा।

(5) Mallika Sherawat :- मल्ल्िका शेरावत का तिरंगा कांड तो आप सभी को याद होगा। फिल्म डर्टी पालिटिक्स के पोस्टर में मल्लिका के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं और वह सिर्फ तिरंगे को लपेटे कार पर बैठी थीं। यह पोस्टर काफी विवादित रहा, यही नहीं इस मसले पर उनके अगेंस्ट केस भी फाइल किया गया।(6) Shah Rukh Khan :- बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान भी तिरंगे का अपमान करके आलोचना झेल चुके हैं। दरअसल 2011 में इंडिया द्वारा वर्ल्डकप जीतने पर शाहरुख अपनी गाड़ी लेकर रोड पर जश्न मनाने निकल पड़े। लेकिन शाहरुख हाथ में तिरंगा लिए थे, जोकि उल्टा हो गया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari