॥नर््न्क्त्रढ्ढक्चन्द्द॥ : मेक इन इंडिया अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है। विगत कई वर्षो से मौजूद भारतीय जड़ता को गति प्रदान करने की यह महती योजना भारत को उज्जवल बनाएगी। बड़ी युवा आबादी वाले इस देश में उत्तम तकनीक व विस्तृत बाजार है, जिसका देशी इस्तेमाल ही इसे विकास पथ पर अतिरिक्त गति प्रदान करेगा। उक्त बातें विभावि सभागार में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इंडिया कॉमर्स एसोसियेशन के 68 वें सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करते हुए कहीं। राज्यपाल के आइसीए के वार्षिक जर्नल का भी विमोचन किया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में मेक इन इंडिया दि रोड अहेड-विषय पर चर्चा के लिए देश भर से 800 प्रतिनिधि विभावि में जुटे हैं।

अगुवा बनने की संभावनाएं

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री व सम्मेलन के मुख्य संरक्षक यशवंत सिन्हा ने कहा कि मेक इन इंडिया की सफलता इनोवेट इन इंडिया में निहित है। भारत का नवनिर्माण भारतीयों के द्वारा यानी देशी बचत से ही संभव है। बताया कि झारखंड में मेक इन इंडिया का अगुवा बनने की सभी संभावनाएं हैं। विशिष्ट अतिथि व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ। नीरा यादव ने कहा कि इस अभियान को सबके साथ की जरूरत है। कुलपति डॉ। गुरदीप सिंह ने कहा कि मेक इन इंडिया की मंथन भूमि झारखंड है, जिसके जर्रे-जर्रे में विकासकण मौजूद हैं।

जरूरतों को पूरा करने की क्षमता

इंडियन कॉमर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष डॉ। जयंत कुमार परीदा ने सम्मेलन के विवेच्य विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विशाल युवा आबादी वाले इस देश के युवा हाथों को काम चाहिये। यदि देशी तकनीशियनों का इस्तेमाल बखूबी यहां हो तो भारत संपूर्ण विश्व की आबादी की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

दिया गया मनु भाई स्मृति अवार्ड

तकनीकी सत्र में मेक इन इंडिया विषयक संगोष्ठी हुई, जिसमें कुल 125 पर्चे आये। कुल 32 पर्चे पढ़े गये। कार्यक्रम के दौरान इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के सचिव डा। बलविंदर सिंह स्मृति पुरस्कारों की घोषणा की। संयुक्त रुप से चेन्नई के डा। गोविंद प्रसाद सामंत और लखनउ के डा। समीर श्रीवास्तव को मनु भाई स्मृति अवार्ड से नवाजा करेगा। राज्यपाल के द्वारा दोनों को पुरस्कार राशि के रुप में एक-एक लाख का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Posted By: Inextlive