भारत दुनिया के ऐसे शीर्ष देशों की सूची में शामिल हो गया है जो अपनी सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करते हैं। बता दें कि स्वीडन की स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट सिपरी ने 'Global Military Spending 2018' नाम की एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें दुनियाभर में रक्षा पर खर्च होने वाली राशी के बारे में बताया गया है। उसके मुताबिक वैश्विक रक्षा खर्च 2016 के मुकाबले 2017 में 1.1 फीसदी वृद्धि के साथ 1.739 ट्रिलियन डॉलर हो गया। आइये भारत समेत ऐसे पांच ताकतवर देशों के बारे जानें जो विश्व में अपनी सेना पर सबसे अधिक खर्च करते हैं।


अमरीका कानपुर। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने 2017 तक दुनियाभर की सेना पर खर्च होने वाली राशी की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अमरीका अपने रक्षा बजट पर दुनियाभर में सबसे अधिक पैसे खर्च करता है। बता दें कि अमरीका का रक्षा बजट 2017 में 610 अरब डॉलर रहा। सिपरी के मुताबिक 2016 और 2017 के बीच अमेरिका के सैन्य खर्च में कोई बदलाव नहीं हुआ। सऊदी अरब2016 के मुकाबले सऊदी अरब के रक्षा बजट में 9.2 परसेंट की वृद्धि हुई है। 2017 में इस देश का सैन्य खर्च 69.4 अरब डॉलर रहा। सबसे अधिक सैन्य खर्च के मामले में सऊदी अरब दुनियाभर में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।भारत
भारत भी इस बार सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने सेना पर 2017 में 63.9 अरब डॉलर खर्च किए। 2016 के मुकाबले इसमें 5.5 फीसद और 2008 के बाद से 45 फीसद की वृद्धि हुई। इसी के साथ टॉप 5 देशों की इस सूची में भारत पाचवें नंबर पर आ गया है।

Posted By: Mukul Kumar