विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने आॅस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ भारत पहला एशियार्इ देश बना जिसने कंगारुआें को उन्हीं के घर पर टेस्ट सीरीज में मात दी। मगर आपको पता है भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाला पहला देश कौन था....


कानपुर। ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना कभी भी आसान नहीं रहता। मगर विराट ने उन्हें टेस्ट सीरीज में मात देकर इतिहास रच दिया। पिछले 71 सालों में भारत की ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीत है। मगर आपको पता है भारत में भारत को पहली बार किस टीम ने टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी। आइए पढ़ें..1934 में भारत में खेली गई थी पहली टेस्ट सीरीज


भारतीय क्रिकेट टीम का इतिहास करीब 86 साल पुराना है। भारत न पहला इंटरनेशनल मैच जोकि टेस्ट मैच था, 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। तब भारतीय टीम एक टेस्ट मैच की सीरीज खेलने इंग्लैंड गई थी और पहले ही मैच में भारत को हार मिली। फिर भारत को अगला टेस्ट खेलने के लिए दो साल इंतजार करना पड़ा। भारत ने दूसरा टेस्ट मैच 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में खेला था। क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड पहली टीम है जिसने भारत में टेस्ट सीरीज खेली। ये तीन मैचों की टेस्ट सीरीज थी जिसमें भारत को 0-2 से हार मिली। इस तरह इंग्लैंड के नाम भारत में पहली टेस्ट सीरीज खेलने और जीतने का रिकाॅर्ड दर्ज हो गया।भारत ने घर में कुल 82 टेस्ट सीरीज खेली

टीम इंडिया ने घर पर अभी तक कुल 82 टेस्ट सीरीज खेली हैं। इसमें भारत को 46 टेस्ट सीरीज में जीत मिली। वहीं 17 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। जबकि 19 टेस्ट सीरीज ड्राॅ रहीं। सबसे ज्यादा पांच सीरीज जीत इंग्लैंड के नामभारत में सबसे ज्यादा जिस विदेशी टीम को टेस्ट सीरीज में जीत मिली, वो इंग्लैंड है। इंग्लैड ने भारत में पांच बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने चार टेस्ट सीरीज अपने नाम की। लगातार 10 सीरीज में जीत का रिकाॅर्डभारतीय टीम पिछले छह सालों से घर में अजेय है। क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक भारत ने साल 2013 से अपने घर पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। इस दौरान टीम इंडिया ने लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीत ली हैं।जानें भारत ने किस देश में कब जीती पहली टेस्ट सीरीज, कौन था विजेता भारतीय कप्तानये इकलौता देश जहां भारत को अभी भी जीतनी है टेस्ट सीरीज

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari