पूर्व भारतीय कप्तान आैर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया मुकाम हासिल कर लिया। धोनी पहले एेसे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने इंटरनेशनल मैचों में 350 छक्के लगा दिए।


कानपुर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 भारत भले हार गया मगर इस मैच में एमएस धोनी ने एक नया रिकाॅर्ड जरूर बना दिया। धोनी ने 22 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। इस दौरान माही के बल्ले से तीन छक्के निकले। इसी के साथ धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया। इस मुकाम पर पहुंचने वाले धोनी पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज


क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, धोनी के नाम अब 352 सिक्स दर्ज हैं। ये छक्के उन्होंने 526 इंटरनेशनल मैच खेलकर लगाए। धोनी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने का रिकाॅर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है, जो अभी तक 506 सिक्स लगा चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का आता है जिनके बल्ले से 476 छक्के निकले। वहीं तीसरा नाम न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम का है। जिन्होंने 398 सिक्स लगाए।ये हैं सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांच भारतीय बल्लेबाज -

खिलाड़ीइंटरनेशनल सिक्स
एमएस धोनी352
रोहित शर्मा349
सचिन तेंदुलकर264
युवराज सिंह251
सौरव गांगुली247

वनडे में बने 800 से ज्यादा रन और लगे 46 छक्के, इंग्लैंड-विंडीज खिलाड़ियों ने बनाए 10 रिकाॅर्ड


Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारकर भारत ने बनाए ये 5 शर्मनाक रिकाॅर्ड

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari