न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 भारतीय बल्लेबाज, कोहली का नंबर 7वां तो पहला कौन है ?
कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 23 जनवरी से नेपियर में हो रही। पहला मैच नेपियर के मैक्लेन पार्क में खेला जाएगा। विराट सेना इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरा करके आई है। जहां भारत ने कंगारुओं को उन्हीं के घर पर टेस्ट और वनडे सीरीज में मात दी। ऐेसे में भारतीय खिलाड़ियों का कांंफिडेंस लेवल काफी हाई है। खैर विराट सेना न्यूजीलैंड में क्या करेगी, यह तो वक्त बताएगा। मगर कीवियों के खिलाफ न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जान लें...
दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड में कीवियों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं की धरती पर सबसे ज्यादा 18 मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 38.35 की औसत से 652 रन बनाए। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है।वीरेंद्र सहवाग
इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग का है। वीरू ने कीवियों के खिलाफ उन्हीं की धरती पर 12 मैच खेले जिसमें उनके बल्ले से 54.36 की औसत से 598 रन निकले। यही नहीं सहवाग के नाम न्यूजीलैंड में सर्वाधिक तीन वनडे शतक का रिकाॅर्ड भी दर्ज है। वहीं अर्धशतक की बात करें तो सहवाग ने न्यूजीलैंड में दो हाॅफसेंचुरी भी लगाई हैं।एमएस धोनीटीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बल्ला भी न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब चलता है। धोनी ने न्यूजीलैंड में 10 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 76.00 की औसत से 456 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज का कम से कम 10 मैचों में यह हाईएस्ट बैटिंग एवरेज है। हालांकि माही यहां शतक तो नहीं लगा पाए, मगर पांच हाॅफसेंचुरी जरूर अपने नाम कर ली।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर 11 वनडे खेले हैं जिसमें 38.22 की औसत से कुल 344 रन बनाए हैं। हालांकि जडेजा भी यहां कोई वनडे शतक तो नहीं लगा पाए मगर तीन अर्धशतक जरूर अपने नाम कर गए।मोहम्मद अजहरुद्दीनटीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजहर न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं के घर पर सचिन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले भारतीय हैं। अजहर ने 13 मैच खेले हैं जिसमें 28.00 की औसत से 336 रन अपने नाम किए। इसमें शतक तो नहीं तीन अर्धशतक जरूर शामिल हैं।
सिक्सर किंग नाम से मशहूर युवराज सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां 12 मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 21.17 की औसत से 234 रन निकले। इसमें दो हाॅफसेंचुरी भी शामिल हैं।सुरेश रैनाभारत के बाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने न्यूजीलैंड की धरती पर कीवियों के खिलाफ 8 मैच खेेले जिसमें 41.80 की औसत से 209 रन बनाए।Ind vs nz : सिर्फ 3 कप्तानों को मिली है न्यूजीलैंड में जीत, विराट का है पहला दौराआज भी टीम में शामिल हैं वो 2 खिलाड़ी, जो 10 साल पहले न्यूजीलैंड में मिली आखिरी जीत के थे गवाह