भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 23 जनवरी से हो रहा। आइए जानते हैं कीवियों के खिलाफ उन्हीं की धरती पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन हैं...


कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 23 जनवरी से नेपियर में हो रही। पहला मैच नेपियर के मैक्लेन पार्क में खेला जाएगा। विराट सेना इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरा करके आई है। जहां भारत ने कंगारुओं को उन्हीं के घर पर टेस्ट और वनडे सीरीज में मात दी। ऐेसे में भारतीय खिलाड़ियों का कांंफिडेंस लेवल काफी हाई है। खैर विराट सेना न्यूजीलैंड में क्या करेगी, यह तो वक्त बताएगा। मगर कीवियों के खिलाफ न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जान लें...सचिन तेंदुलकर


दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड में कीवियों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं की धरती पर सबसे ज्यादा 18 मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 38.35 की औसत से 652 रन बनाए। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है।वीरेंद्र सहवाग

इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग का है। वीरू ने कीवियों के खिलाफ उन्हीं की धरती पर 12 मैच खेले जिसमें उनके बल्ले से 54.36 की औसत से 598 रन निकले। यही नहीं सहवाग के नाम न्यूजीलैंड में सर्वाधिक तीन वनडे शतक का रिकाॅर्ड भी दर्ज है। वहीं अर्धशतक की बात करें तो सहवाग ने न्यूजीलैंड में दो हाॅफसेंचुरी भी लगाई हैं।एमएस धोनीटीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बल्ला भी न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब चलता है। धोनी ने न्यूजीलैंड में 10 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 76.00  की औसत से 456 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज का कम से कम 10 मैचों में यह हाईएस्ट बैटिंग एवरेज है। हालांकि माही यहां शतक तो नहीं लगा पाए, मगर पांच हाॅफसेंचुरी जरूर अपने नाम कर ली।राहुल द्रविड़टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे रिकाॅर्ड अच्छा है। द्रविड़ ने न्यूजीलैंड में 12 मैच खेले जिसमें उन्होंने 38.63 की औसत से 425 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इसी के अलावा द्रविड़ चौथे भारतीय बल्लेबाज भी हैं जिनके नाम न्यूजीलैंड में वनडे में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड दर्ज है।अजय जडेजा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर 11 वनडे खेले हैं जिसमें 38.22 की औसत से कुल 344 रन बनाए हैं। हालांकि जडेजा भी यहां कोई वनडे शतक तो नहीं लगा पाए मगर तीन अर्धशतक जरूर अपने नाम कर गए।मोहम्मद अजहरुद्दीनटीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजहर न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं के घर पर सचिन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले भारतीय हैं। अजहर ने 13 मैच खेले हैं जिसमें 28.00 की औसत से 336 रन अपने नाम किए। इसमें शतक तो नहीं तीन अर्धशतक जरूर शामिल हैं।विराट कोहलीटीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली ने भले ही बड़े-बड़े रिकाॅर्ड तोड़े हों, मगर इस लिस्ट में उनका नाम सातवें नंबर पर आता है। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं की धरती पर सिर्फ पांच वनडे खेले हैं जिसमें उनके नाम 58.20 की औसत से 291 रन दर्ज हैं। यहां विराट के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी बने।सौरव गांगुलीपूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 वनडे खेले हैं जिसमें उन्होंने 22.16 की एवरेज से 266 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं।युवराज सिंह
सिक्सर किंग नाम से मशहूर युवराज सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां 12 मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 21.17 की औसत से 234 रन निकले। इसमें दो हाॅफसेंचुरी भी शामिल हैं।सुरेश रैनाभारत के बाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने न्यूजीलैंड की धरती पर कीवियों के खिलाफ 8 मैच खेेले जिसमें 41.80 की औसत से 209 रन बनाए।Ind vs nz : सिर्फ 3 कप्तानों को मिली है न्यूजीलैंड में जीत, विराट का है पहला दौराआज भी टीम में शामिल हैं वो 2 खिलाड़ी, जो 10 साल पहले न्यूजीलैंड में मिली आखिरी जीत के थे गवाह

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari