न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में शानदार अर्धशतक लगाकर रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आइए जानें रोहित कैसे बने टी-20 के बादशाह..


कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच भारत ने सात विकेट से जीत लिया। भारत की इस जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ रोहित के नाम एक बड़ा रिकाॅर्ड भी दर्ज हो गया। रोहित अब दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम अब 84 पारियों में 2288 रन दर्ज हैं। इतने रन आज तक किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाए। कितने साल लगे यहां पहुंचने में


टी-20 इंटरनेशनल में रोहित का सफर 2007 में शुरु हुआ था। करियर के शुरुअाती दिनों में रोहित के रनों की रफ्तार काफी धीमी थी। मगर पिछले कुछ सालों से रोहित ने जो लय पकड़ी है, उससे बड़े-बड़े रिकाॅर्ड पीछे छूटते जा रहे। टी-20 इंटरनेशनल मैचों में रोहित को सबसे ज्यादा रन बनाने में 12 साल लग गए।65 परसेंट रन सिर्फ चौके-छक्कों से

क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 में 32.68 की औसत से रन बनाते हैं। रोहित की बल्लेबाजी की खासियत है कि वह रन भागने के बजाए चौके-छक्के लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। यही वजह है कि कुल रनों में उन्होंने 65 परसेंट रन सिर्फ चौके-छक्के से बनाए। इस दौरान रोहित के बल्ले से 204 चौके और 102 छक्के निकले। वहीं रोहित ने 860 रन सिर्फ दौड़कर बनाए।सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयरोहित टी-20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम अब 102 सिक्स दर्ज हैं, वह वर्ल्ड रिकाॅर्ड तोड़ने से बस दो सिक्स दूर हैं।सबसे ज्यादा टी-20 शतक लगाने वालेरोहित के नाम अब टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार शतक दर्ज हैं। यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज भी हैं। रोहित के अलावा कई और बल्लेबाजों ने टी-20 मैचों में शतक लगाए हैं। हालांकि इसमें सबसे ज्यादा 4 शतक रोहित के नाम हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कीवी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो आते हैं जिनके नाम 3 शतक दर्ज हैं। वहीं तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से सात बल्लेबाज आते हैं जिन्होंने 2-2 शतक लगाए हैं। इसमें एरोन फिंच, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल, एविन लुईस, ब्रैंडन मैक्कुलम, ग्लेन मैक्सवेल और केएल राहुल शामिल हैं।

Ind vs Nz : एक रन के लिए धोनी ने ऐसा शाॅट मारा, जो 140 साल से किसी क्रिकेटर ने नहीं खेलाभारत-न्यूजीलैंड मैच में हुआ बवाल, बल्लेबाज को जबरदस्ती दिया गया आउट

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari