टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने विंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बना लिया। रोहित ने विराट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टी-20 में सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं।


कानपुर। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को खेला गया। भारत ने यह मैच 71 रन से अपने नाम किया। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे जिन्होंने नाबाद 111 रन की शतकीय पारी खेली। इसी के साथ रोहित भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन अपने नाम कर लिए हैं। क्रिकइन्फो के डेटा के मुताबिक, रोहित के अब टी-20 में 2203 रन दर्ज हो गए। वहीं विराट 2102 रन के साथ दूसरे पायदान पर आ गए। विंडीज के खिलाफ दूसरा टी-20 खेलने से पहले रोहित अपने कप्तान विराट से बस 10 रन पीछे थे। मगर हिटमैन ने शतकीय पारी खेल विराट को पीछे कर दिया।शतक लगाने में भी रोहित आगे


सिर्फ रनों के मामले पर ही नहीं दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित टी-20 शतक लगाने में भी विराट से काफी आगे हैं। रोहित ने विंडीज के खिलाफ 111 रन बनाते ही अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक अपने नाम कर लिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले रोहित दुनिया के इकलौते बल्लेबाज भी बन गए। हालांकि शतकों की लिस्ट में विराट अपने साथी खिलाड़ी रोहित से बहुत पीछे हैं। विराट ने आज तक टी-20 इंटरनेशनल में एक भी शतक नहीं लगाया है।टी-20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर रोहितयही नहीं रोहित ने इस मैच में छक्कों की बरसात कर टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस पारी के बाद रोहित के नाम 96 छक्के दर्ज हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकलम को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 91 छक्के लगाए थे।सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी में साझेदाररोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाज है। रोहित ये कारनामा 8 बार कर चुके हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 7 बार शतकीय साझेदारी में हिस्सा लिया। वहीं 10 खिलाड़ियों ने 5 से ज्यादा बार शतकीय साझेदारी की है।टी-20 में चार शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने रोहित, कोहली नहीं लगा पाए एक भी

Ind vs Wi : दिवाली पर रोहित का धमाका, आतिशी पारी खेल विंडीज को 71 रन से हराया

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari