देश के कुछ इलाकों में इन दिनों वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हालात बिगड़ रहे हैं। वहीं कुछ इलाकों में कोहरे ने भी माैसम खराब कर रखा है। आइए जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम...


* जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में बारिश व हिमपात* पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज बारिश* उत्तर-पश्चिम भारत में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा* रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगाकानपुर। इन दिनों पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस होने से कुछ इलाकों का बुरा हाल है। सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर में देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हिमालयी के कई इलाकों में बारिश व बर्फबारी हो रही है। भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के अलावा उसके करीबी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। खास बात तो यह है कि इससे सटे मैदानी इलाकों में भी हालात बिगड़े हैं।


कुछ जगहों पर आज घना कोहरा रह सकता
आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली वाले भी सोच समझकर प्लान बनाए क्याेंकि आज इन राज्यों के कुछ इलाकों में छुटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में आज सुबह घना कोहरा रह सकता है।

रात में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता

वहीं उत्तर पश्चिमी भारत में ठंड काफी तेजी से बढ़ सकती है क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रात का न्यूनतम तापमान गिरने के आसार है। माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है।

Posted By: Shweta Mishra