वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज हिमालय क्षेत्र आैर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में माैसम बिगड़ा रहेगा। आज जानें पहाड़ से लेकर मैदान तक कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। देश में इन दिनों वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षाेभ) बना है। इसकी वजह से हिमालय क्षेत्र आज भी भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। भारतीय माैसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ऐसे ही हालात रहने के अासार बने हैं। वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस से ही उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के माैसम में भी तेजी से बदलाव होगा। यहां भारी बारिश होने की संभावना हैपंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल से ही हालात बिगड़गने लगे थे। आज कुछ राज्यों में हवाएं काफी तेज चलेंगी। इसके अलावा आज पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश की आशंका है। माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन तक कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बनी है। इन राज्यों में ओले गिरने की आशंका
जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के निचले क्षेत्रों में व पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में आज से अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि आशंका है। वहीं मध्य प्रदेश में 24 जनवरी और छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी को ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं आज कोहरे की बात करें तो ओडिशा के तटीय इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।

Posted By: Shweta Mishra