माैसम : यूपी-एमपी में गिर सकते आेले, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी आैर कोहरे में डूबी रहेगी दिल्ली
* हिमाचल प्रदेश में आज भी बर्फबारी होने के आसार* यूपी समेत इन राज्योंमें बारिश संग गिर सकते ओले* पंजाब और गुजरात में आज चल सकती है शीत लहर* हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ व दिल्ली में रहेगा कोहराकानपुर। हिमालय क्षेत्र में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने इन दिनों जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हालात बिगाड़ रखे हैं। हिमाचल के मनाली और डलहौजी में कल भी बर्फबारी हुई है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने पठानकोट-डलहौजी सहित कई इलाकों की सड़कों पर यातायात रोक दिया था। वहीं भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी हिमाचल में माैसम बिगड़ा रहेगा। यहां कई इलाकों में काफी ज्यादा बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।
वहीं आज मैदानी इलाकों में भी हालात ठीक नहीं नजर आ रहे हैं। आज पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में तूफानी हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही यहां बारिश संग कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। वहीं अगले 24 घंटे में दक्षिण छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और में तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने व ओले गिरने की आशंका है।