मंडे को गांधी उद्यान के पीछे कैंट रोड का खोला रास्ता अन्य भी जल्द खोले जाएंगे। करीब तीन वर्ष पहले बंद हुए थे चार मुख्य मार्ग आवागमन पूरी तरह हुआ था प्रभावित।

गुड न्यूज

BAREILLYकरीब तीन वर्ष पहले सुरक्षा कारणों के चलते सिविलियंस के लिए बंद हुए सेना के दरवाजे अब खुलने शुरू हो गए हैं। पिछले दिनों एएससी 88फ् बटालियन का दरवाजा खुल गया है। वहीं, मंडे को गांधी उद्यान के ठीक सामने शाहजहांपुर को जोड़ने वाला बंद दरवाजा सिविलियंस के लिए खुल गया है। यूबी एरिया के एडम कमांडेंट के मुताबिक जल्द ही अन्य बंद हुए दो दरवाजे भी खोल दिए जाएंगे। बता दें कि खोले गए दरवाजों से गुजरने के लिए लाइसेंस और आईडी कार्ड देखने के बाद ही एंट्री मिलेगी।

 

सुरक्षा कारणों से हुए थे बंद

करीब तीन वर्ष पहले सेना ने सुरक्षा कारणों के चलते सिविलियंस के आवागमन के सभी रास्ते जो सेना के बीचों-बीच होकर गुजरते अचानक रातों-रात बंद कर दिए गए, लेकिन वजहों को स्पष्ट नहीं किया गया। जबकि विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक नियमानुसार कैंटोनमेंट बोर्ड में प्रस्ताव रखा जाना चाहिए था। रास्ते बंद करने की वजह स्पष्ट करनी थी और उसके बाद हुई चर्चा के आधार पर एक्शन लेना चाहिए था। पर ऐसा नहीं किया गया। आवागमन बंद होने के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

उच्चाधिकारियों के आदेश पर खुले

पार्षद मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सेना की ओर से सुरक्षा का हवाला देते हुए बंद किए गए रास्तों को खोलने के लिए रक्षा मंत्रालय तक मांग की गई थी। करीब डेढ़ वर्ष पहले तत्कालीन रक्षामंत्री ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के साथ शहर के सैन्य क्षेत्र का दौरा किया था। सेना से रास्तों को बंद करने के बाबत वजह पूछी थी। सूत्रों के मुताबिक मामला लोकसभा में भी गूंजा था। जिसके बाद पूछे गए प्रश्न के जवाब में सेना ने जल्द रास्तों को खोलने की बात कही थी। जिसके बाद पिछले दिनों पहला और मंडे को दूसरा और जल्द ही अन्य रास्तों को खोलने की कवायद हो रही है।

 

कौन से बंद और कौन से खुले रास्ते

88फ् बटालियन - सेटेलाइट से बियावान कोठी पहुंचने वाले मार्ग सिविलियंस के लिए खुला

शाहजहांपुर मार्ग - गांधी उद्यान के पीछे की ओर बरेली क्लब के पास का मार्ग, खुला

पीवी मार्ग - सदर बाजार से आर्मी स्कूल जाने वाला मार्ग, फिलहाल बंद

बरेली क्लब मार्ग - बरेली क्लब के ठीक सामने फ्री विल बैपटिस्ट चर्च का मार्ग, ि1फलहाल बंद

नोट - इन मार्गो के अलावा सेना ने अपने बाउंड्री एरिया के रास्तों पर बैरीकेडिंग की हुई है। जहां से गुजरने के लिए सेना के नियमों का अनुपालन जरूरी है।

 

उच्चाधिकारियों के आदेश पर बंद रास्तों को खोला जा रहा है। दो रास्ते खोल दिए गए हैं अन्य भी जल्द खोल दिए जाएंगे। सैन्य एरिया से गुजरने के लिए सुरक्षा कारणों की वजह से चेकिंग की जा सकती है।

प्रियदर्शी अमित, एडम कमांडेंट, यूबी एरिया

Posted By: Inextlive