भारत और अफगानिस्तान की दोस्‍ती दि‍न ब द‍िन बढती जा रही है। ऐसे में इंड‍ियन आर्मी इन द‍िनों चर्चा में है क्‍योंक‍ि यह बहुत जल्‍द अफगान‍ी मह‍िलाओं को लड़ना स‍िखाएगी। अब आप सोच रहे होगे क‍ि आखि‍र इसी जरूरत क्‍यों आन पड़ी है और मह‍िलाओं को देश में कहां पर लड़ना स‍िखाया जाएगा तो यहां पढ़ें...


20 महिला सेना अफसरभारत और अफगान की दोस्ती गहरी होती जा रही है। खास बात तो यह है कि भारत में सैन्य प्रशिक्षण के लिए अब अफगानिस्तान से भी सैन्य अफसर आने लगे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। अब यहां अफगान की 20 महिला सेना अफसर चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी यानी कि OTA में प्रशिक्षण लेंगी। ये महिलाएं अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों से चुनी गई हैं।  महिलाओं की संख्या बढाई जाएगी
भारत अफगानी महिलाओं को तो पहली बार प्रशिक्षित करेगा लेकिन इसके पहले करीब 4,000 से अधिक अफगान सैन्य और पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित कर चुका है। बता दें कि अफगान की सेना में महिलाओं की संख्या को बढ़ाने का एक बड़ा लक्ष्य तय किया गया है। अफगान रक्षा और सुरक्षा बलों में करीब 4,500 महिलाएं हैं। इसमें 1,200 सेना में और 100 महिलाएं वायु सेना में तैनात हैं।

फिल्म देख पति का मर्डर कर प्लास्टिक सर्जरी से प्रेमी को बनाया हमसफर, लेकिन आधार ने प्लान किया फेल खत्म हुआ खेल

Posted By: Shweta Mishra