इंडोनेशिया के एक गांववासियों ने बदले की आग में 292 मगरमच्छों को मार दिया है। वहां के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

तस्वीरों में मगरमच्छों के खूनी शव
जकार्ता (रॉयटर्स)।
इंडोनेशिया के एक गांववासियों ने बदले की आग में 292 मगरमच्छों को मार दिया है। जी हां, ये बात सुनकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल, मगरमच्छ ने कुछ दिन पहले एक आदमी पर ब्रीडिंग फार्म में हमला कर दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसी से बौखलाए गांववासियों ने बदले के रूप में 292 मगरमच्छों को मार दिया। अंतरा समाचार एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों में पश्चिमी इंडोनेशिया के सोरोंग जिले में कई मगरमच्छों के खूनी शव को दिखाया गया।
शनिवार को व्यक्ति पर हमला
अधिकारियों ने बताया कि गांववासियों ने मगरमच्छों को मारने के लिए चाकू, हथौड़ा और कई चीजों का इस्तेमाल किया। पश्चिम पापुआ में इंडोनेशिया की प्राकृतिक संसाधन संरक्षण एजेंसी के प्रमुख बसार मनुल्लांग ने कहा कि एक 48 वर्षीय व्यक्ति शनिवार को मगरमच्छ के फार्म में घुसा था और जब वह पशु फीड के लिए घास उठा रहा था तभी मगरमच्छों ने उसपर हमला कर दिया। बसार मनुल्लांग ने एक बयान में कहा, 'एक कर्मचारी ने मदद के लिए चिल्लाने वाले किसी आवाज को सुना, फिर वह भाग कर गया तो देखा कि मगरमच्छ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया है।'
पुलिस कर रही मामले की जांच
मनुल्लांग ने बताया कि शनिवार को मगरमच्छ के हमले से व्यक्ति की मौत हो गई, इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फार्म में घुसकर सभी मगरमच्छों को मार डाला। गांववालों की इस क्रूरता को देखने के बाद मनुल्लांग ने इस बात की खूब निंदा की। उन्होंने कहा कि उनकी एजेंसी पुलिस की जांच में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा, 'मगरमच्छ भगवान के जीव हैं और उन्हें भी बचाने करने की आवश्यकता है।'

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में शुरू किया पतंग महोत्सव, इस मुस्लिम बहुल देश की भारत से हैं काफी समानताएं

मोदी की इंडोनेशिया यात्रा : इस्ताना मर्डेका में भव्य स्वागत, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Posted By: Mukul Kumar