योग केवल एक शारीरिक व्‍यायाम नहीं बल्कि बड़े-बड़े रोगों का डाॅक्टर भी है। शरीर को स्‍वस्‍थ रखने में योग का काफी महत्व होता है। आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जानें कैसे योग भगाए रोग और जब बदल गई इन दिव्यांगों की जिंदगी...


नई दिल्ली (एएनआई)। सच है कि योग में बड़ी ताकत होती है। योग ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियां कमजोर होती हैं और टूटने का खतरा बढ़ता है) जैसे गंभीर रोगों को भी ठीक करने की क्षमता रखता है। योग ने ही 19 वर्षीय यश के जिंगदी बदल कर रख दी है। यश का कहना है कि एक समय था जब वह शारीरिक श्रम करने में असमर्थ था। वह अपने हाथों को न ऊपर उठा पाता था और न अपने पैरों को हिला पाता था लेकिन योग ने उसकी जिंदगी को बदल दिया। योग अभ्यास करना शुरू किया


यश ने जब से योग अभ्यास करना शुरू किया है तब से उसको अपने शरीर में बड़ा बदलाव महसूस हुआ। आज वह सूर्य नमस्कार जैसे योग आसन करने के लिए अपने हाथों को स्थानांतरित करने में सक्षम है। योग सभी के लिए उपयुक्त व अचूक उपाय है। अक्सर लोग योग से मानसिक और शारीरिक लाभ दोनों का अनुभव करते हैं। यह कई रिपोर्ट्स में भी सामने आया है। बहुत शारीरिक सुधार दिखाई दिए

यश की योग गुरु पुष्पांजलि शर्मा कहती हैं कि यश ने एक लंबा सफर तय किया है। यश में 4 महीने में बहुत शारीरिक सुधार दिखाई दिए हैं। जब वह पहली बार हमसे जुड़ा था तब वह कोई भी फिजिकली मूवमेंट करने की स्थिति में नहीं था लेकिन अब वह ज्यादातर आसन खुद करता है। योग ने उसे केवल शारीरिक ही नहीं जीवन में आध्यात्मिक और मानसिक संतुलन भी दिया। प्राचीन ग्रंथों से पता चलता है कि योग व्यक्ति को महानता की ओर ले जा सकता है।International Yoga Day : दुनिया की सबसे छोटी महिला ने ऐसे किया योग, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश तैयारInternational Yoga Day 2019 : 50 हजार लोग पीएम मोदी संग करेंगे योग, रांची में इंतजाम शुरुमिताली की बदली भी जिंदगी

वहीं मिताली अहूजा कहती हैं कि जब उनकी बाॅडी ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था और कोई दवा फायदा नहीं कर रही थी। उस समय वह मां से प्रेरित हुई और योग अपनाया। मिताली की मां पिछले 15-17 वर्षों से योगाभ्यास करती हैं। मिताली कहती हैं कि योग उन लोगों या बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो आर्थोपेडिक चैलेंज्ड उठा रहे हैं। योग उनकी शारीरिक चोटों को ठीक करेगा, शरीर को लचीला बनाएगा, मजबूत हड्डियों और स्नायुबंधन, मांसपेशियों और अंगों के निर्माण में मदद करेगा। अगर कोई व्यक्ति किसी ऑपरेशन आदि से गुजर चुका है तो योग उसे भी ठीक करने में की ताकत रखता है।

Posted By: Shweta Mishra