आईपीएल 2019 अपने शुरुआती चरण में है। इस दौरान कई बड़े रिकाॅर्ड बने और टूटे मगर इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुछ रिकाॅर्ड ऐसे हैं जो कभी-कभार ही देखने को मिलते। आइए जानें..


कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन को शुरु हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया। इस दौरान सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं बल्लेबाजी में भी खूब रिकाॅर्ड बने। मगर अभी तक वो रिकाॅर्ड कोई नहीं बना पाया जो आईपीएल इतिहास में सिर्फ दो बार देखने को मिला है। जी हां हम बात कर रहे एक गेंद में दो छक्के लगाने की। पिछले साल ब्रेंडन मैक्कुलम ने ये कारनामा किया था।मैक्कुलम ने किया था अनोखा कारनामा


बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल 2018 का 31वां मैच मुंबई और बैंगलोर के बीच खेला गया था। यह मैच भले ही आरसीबी के नाम रहा था मगर चर्चा टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम की रही। मैक्कुलम ने इस मैच में वो कारनामा किया जो आईपीएल इतिहास में कभी-कभार ही देखने को मिलता है। दाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम अंतर्रराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले चुके हैं। मगर आईपीएल में वह एक गेंद पर दो छक्के लगा चुके हैं।जानिए कैसे लगे एक गेंद पर दो छक्के

दरअसल हुआ यूं कि आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। पहली पारी का 10वां ओवर फेंकने आए मुंबई के तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या। इस ओवर की दूसरी गेंद पांड्या ने फुलटॉस फेंकी जिस पर मैक्कुलम ने थर्ड मैन के ऊपर से छक्का मार दिया। चूंकि यह फुलटॉस गेंद बल्लेबाज की कमर से ऊपर थी ऐसे में अंपायर ने इसे 'नो-बॉल' करार दे दिया। अगली गेंद फ्री हिट थी जिस पर मैक्कुलम ने फिर से छक्का जड़ दिया। यानी कि एक वैलिड गेंद पर दो छक्के पड़ गए। 5 साल पहले गांगुली ने भी किया था ये करिश्माक्रिकेट इतिहास में खासतौर से आईपीएल में एक गेंद पर दो छक्के तो कई खिलाड़ियों ने मारे। मगर साल 2014 में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी यह करिश्मा कर दिखाया था। उस वक्त दादा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे। केकेआर लक्ष्य का पीछा कर रहा था कि पारी का 15वां ओवर चल रहा था, गेंद राजस्थान के मुनाफ पटेल के हाथ में थी। शुरुआती चार गेंदों में तो मुनाफ ने काफी किफायती गेंदबाजी की मगर 5वीं गेंद उन्होंने नो-बॉल फेंक दी जिस पर गांगुली ने छक्का जड़ दिया। अगली गेंद फ्री हिट थी जिस पर सौरव ने फिर से सिक्स मारा। इस तरह उन्होंने भी एक गेंद पर 13 रन बनाए।

IPL खेल रहे सैम करन की गर्लफ्रेंड का इंस्टाग्राम पर दिखा बोल्ड अंदाज
इस IPL खिलाड़ी को गले लगाकर प्रीति जिंटा ने किया भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari