IPL में 7 टीमों की तरफ से खेला है ये इकलौता क्रिकेटर
कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 12वां सीजन शुरु हो गया। अगले 50 दिनों तक कुल आठ टीमें एक खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। इस बार कई बड़े-बड़े खिलाड़ी नदारद हैं। इनमें एक क्रिकेटर ऐसा है जिसके नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के साथ खेलने का रिकाॅर्ड है। ये प्लेयर कोई और नहीं बल्कि, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एरोन फिंच हैं। दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज फिंच ने 2010 से लेकर 2018 तक कुल नौ साल तक आईपीएल में हिस्सा लिया। इस दौरान वह सबसे ज्यादा सात टीमों की तरफ से खेले।
ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज एरोन फिंच को साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.2 करोड़ में खरीदा था। यह उनकी सातवीं आईपीएल टीम थी। फिंच ने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2010 से रॉजस्थान रॉयल्स के साथ की थी। इसके बाद साल बदलते गए और उनकी जर्सी का रंग भी बदला। कभी इस टीम में तो कभी दूसरी टीम में। 2018 में भी उनको नई टीम मिली। इसी के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों के साथ खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए।
ऐसा है फिंच का आईपीएल का सफर -
साल | टीम |
2010 | Rajasthan Royals |
2011 | Delhi Daredevils |
2012 | Delhi Daredevils |
2013 | Pune Warriors India |
2014 | Sunrisers Hyderabad |
2015 | Mumbai Indians |
2016 | Gujarat Lions |
2017 | Gujarat Lions |
2018 | Kings XI Punjab |
2019 में नहीं खेल रहे आईपीएलअपनी विस्फोटक पारी के लिए मशहूर एरोन फिंच इस बार आईपीएल नहीं खेल रहे हैं। फिंच ने 12वें सीजन के लिए नीलामी में भाग नहीं लिया था। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बिजी शेड्यूल को देखते हुए फिंच ने ये फैसला लिया था। इस समय फिंच पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। बात दें इससे पहले एरोन फिंच की अगुआई में ही कंगारुओं ने भारत को वनडे सीरीज में मात दी थी।