क्या ये 25 खिलाड़ी दिला पाएंगे चेन्नई सुपर किंग्स को IPL में जीत, देखें टीम स्क्वाड
कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 12वें सीजन की तैयारी लगभग पूरी हो गई। टीम स्क्वाॅयड के साथ-साथ शुरुआती दो हफ्तों का शेड्यूल भी सामने आ चुका है। पहला मैच धोनी बनाम कोहली के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह धोनी की टीम चेन्नई फैंस की पहली पसंद होगी। एक तरफ जहां विराट की टीम आरसीबी आज तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई वहीं माही तीन बार अपनी टीम को चैंपियन बना चुके हैं। सीएसके के फैंस चाहेंगे इस बार फिर माही मैजिक चले और उनकी टीम टाइटल डिफेंड करे।
आईपीएल 12 के लिए चेन्नई की टीम में कुछ बदलाव किया गया है। जहां कुछ पुराने चेहरे बाहर हुए वहीं नए और होनहार खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। इस बार सीएसके की स्क्वाॅयड में कुल 25 खिलाड़ी शामिल हैं। जिसकी कमान एमएस धोनी के हाथों में है।
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की उन दो टीमों में शामिल है जिसने तीन बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में सीएसके 2010, 2011 और 2018 में चैंपियन बनी थी। ऐसे में अब चेन्नई के फैंस चाहेंगे कि रिकाॅर्ड चौथी बार धोनी के सिर खिताब सजे। बता दें सीएसके के अलावा मुंबई इंडियंस ने भी 2013, 2015 और 2017 में खिताब अपने नाम किया था।ये 25 खिलाड़ी हैं टीम में -
खिलाड़ी | रोल |
एमएस धोनी (C) | बल्लेबाज और विकेटकीपर |
सैम बिलिंग्स | विकेटकीपर बल्लेबाज |
ड्वेन ब्रावो | ऑलराउंडर |
फाॅफ डु प्लेसिस | बल्लेबाज |
हरभजन सिंह | गेंदबाज |
रवींद्र जडेजा | ऑलराउंडर |
नारायण जगदीशन | बल्लेबाज |
लुंगी एंगिडी | गेंदबाज |
अंबाती रायडू | बल्लेबाज |
करन शर्मा | गेंदबाज |
ध्रुव शौरी | बल्लेबाज |
मुरली विजय | बल्लेबाज |
डेविड विली | ऑलराउंडर |
इमरान ताहिर | गेंदबाज |
केदार जाधव | ऑलराउंडर |
मोनू कुमार | ऑलराउंडर |
सुरेश रैना | बल्लेबाज |
मिचेल सैंटनर | ऑलराउंडर |
मोहित शर्मा | गेंदबाज |
शार्दुल ठाकुर | गेंदबाज |
शेन वाटसन | ऑलराउंडर |
रितुराज गायकवाड़ | बल्लेबाज |
दीपक चाहर | गेंदबाज |
चैतन्य विश्नोई | ऑलराउंडर |
केएम आसिफ | गेंदबाज |
IPl 2019 : जानिए किस चैनल पर दिखाए जाएंगे मैच और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?IPL 12 : धोनी बनाम कोहली के बीच 23 मार्च को होगा पहला मुकाबला, ये है पूरा शेड्यूल