आईपीएल 2019 में इन दिनों एक लड़की की तस्वीरें काफी वायरल हो रही। ये लड़की आरसीबी की फैन है और बेंगलुरु में विराट कोहली का आखिरी मैच देखने आई थी। आइए जानें कौन है ये...

कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में एक मिस्ट्री गर्ल खूब सुर्खियों में छाई है। 4 मई को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में इस लड़की को आरसीबी को चियर करते देखा गया था। मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन में जैसे ही इस लड़की की तस्वीर दिखाई दी, लोग इसके बारे में जानने लगे। लाल रंग का क्राॅप टाॅप पहने ये लड़की रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई। हर कोई जानना चाहता है आखिर ये कौन है।

अब इस मिस्ट्री गर्ल का राज खुल गया। इसका नाम दीपिका घोष है और विराट की बहुत बड़ी फैन है। ये लड़की सालों से राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट कर रही है। इस साल भी वह आरसीबी के सीजन के आखिरी मैच में स्टेडियम आई थी। इस लड़की का ग्लैमरस अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा। बाद में जब दीपिका के अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट खोजा गया तो आपको पता चलेगा कि इस लड़की का ग्लैमर से गहरा कनेक्शन है।

दीपिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो उनकी कई बाॅलीवुड स्टार के साथ तस्वीरें मिल जाएंगी। इसमें रणवीर सिंह से लेकर शाहरुख खान तक कई नामी एक्टर शामिल हैं। यही नहीं अर्जुन कपूर के साथ भी दीपिका ने सेल्फी खिंचवाई है।

दीपिका कहां रहती हैं और क्या करती हैं, इसके बारे में कोई जानकारी तो नहीं मिली। मगर स्टेडियम में मैच देखते हुए आपने उनका जैसा ग्लैमरस अंदाज देखा था वो उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में भी झलकता है। दीपिका के इंस्टाग्राम में ढेरों तस्वीरें हैं जिनके आप उनके ग्लैमर लुक को देख सकते हैं।


IPL 12 में सबसे कंजूस बाॅलर रहे चेन्नई के, आज मुंबई से होगी प्लेऑफ में टक्कर

IPL मैच शुरु होते ही 15 मिनट के अंदर आउट हो जाता है ये बल्लेबाज
बता दें आईपीएल में हर साल कोई न कोई मिस्ट्री गर्ल चर्चा में रहती ही है। पिछले साल क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर भी सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थी। दरअसल मालती चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट कर रही थी।

View this post on Instagram#RCB girl forever ❤️🏏

A post shared by deepika (@deeghose) on May 4, 2019 at 12:51pm PDT

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari