पापा धोनी के लिए चियर लीडर बनी नन्हीं जीवा, कर रही थी ये काम
कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दो मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। मंगलवार को सीएसके ने दिल्ली की टीम को छह विकेट से मात देकर अंक तालिका में नंबर वन का स्थान पा लिया है। चेन्नई की इस जीत में कप्तान एमएस धोनी का अहम रोल रहा। धोनी ने नाबाद 32 रन की पारी खेलकर चेन्नई को जीत दिलाई। इस दौरान माही ने एक छक्का भी लगाया। पापा धोनी को मैच खेलता देख उनकी बेटी जीवा ने खूब चियर किया। दरअसल जीवा अपनी मां साक्षी धोनी के साथ मैच देखने स्टेडियम आई थी।
जीवा चिल्लाई, कमऑन पापा
जीवा का अपने पापा को चियर अप करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो चेन्नई की टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें आप देखेंगे कि जीवा कुर्सी पर खड़े होकर अपने पापा को चियर कर रही है। वीडिया में जीवा बार-बार पापा चिल्ला रही है। यही नहीं उसने यह भी किहा, 'कमऑन पापा'।
धोनी के पैर छू गया फैन
ये मैच भले ही दिल्ली में खेला जा रहा था मगर धोनी के फैंस यहां भी कम नहीं थे। अक्सर माही को चेन्नई के मैदानों में खूब सपोर्ट मिलता है मगर कोटला मैदान पर भी धोनी के चाहने वाले काफी थे। मैच के दौरान एक फैंस सुरक्षा घेरा तोड़कर धोनी के पास पहुंच गया। जब तक कोई समझ पाता, फैन धोनी के पैरों से लिपट चुका था। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर निकाला।
IPL 2019 : धोनी ने 13 साल छोटे कप्तान को चटाई धूल, CSK ने DC को छह विकेट से हराया
IPL 2019: वो रिकार्ड जो अभी तक तोड़े नहीं जा सके