-मंडे सुबह घर में काम करने वाला कर्मचारी कोठरी में रस्सी के फंदे से लटका मिला शव

-पत्‍‌नी ने एक्सईएन व पत्‍‌नी पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, एक्सईएन ने आरोपों को बताया गलत

BAREILLY: कैंट थाना के अंतर्गत मंडे सुबह सिंचाई विभाग के एक्सईएन के बंगले में कर्मचारी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने एक्सईएन दंपत्ति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि एक्सईएन ने आरोप को गलत बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

तीन साल से रहता थ्ा घर में

सिंचाई विभाग के एक्सईएन दीपक यादव, 77 ए स्टेशन रोड कैंट में पत्‍‌नी शिखा यादव के साथ रहते हैं। शिखा यादव लखनऊ में समाज कल्याण अधिकारी हैं। जबकि दीपक यादव की भी पोस्टिंग लखनऊ में है। वह कभी-कभी घर आते हैं। दो दिन पहले वह घर आए थे। वहीं उनके घर के अंदर बने सर्वेट क्वार्टर में सिंचाई विभाग में तैनात फोर्थ क्लास इंप्लाई दान सिंह (58)) भी रहता था। उसके परिवार में पत्‍‌नी पुष्पा बिष्ट, दो बेटे दीपक और गौरव हैं। पुष्पा बीजेपी की कैंट मंडल की महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री हैं। दान सिंह एक्सईएन के घर में तीन साल से खाना बनाने और गाय की देखरेख का भी काम करता था।

पुलिस उतार रही थी शव

पत्‍‌नी पुष्पा बिष्ट ने बताया कि सुबह गार्ड उनके बारे पूछा तो मैंने बताया कि वह ड्यूटी गए हैं। इसलिए उन्हें तलाशने जंक्शन की तरफ भी गए। जब वापस लौटे तो पुलिस पति के शव को बंगले में पीछे बनी छोटी कोठरी से उतार रही थी। दान सिंह के गले में पतली रस्सी का फंदा लगा हुआ था। रस्सी को सीढ़ी से चढ़कर छत की रॉड में फंदा लगाया था। पुष्पा बिष्ट ने बताया कि दिसंबर 2015 में उनके रिश्तेदारी में किसी की मौत होने पर पति दो दिन की छुट्टी लेकर उत्तराखंड गए थे। लेकिन किन्हीं कारणों से वह 12 दिन वापस लौट थे। आरोप है कि इस पर दीपक यादव व पत्‍‌नी ने काफी नाराजगी जाहिर की और वेतन भी कट गया था। उन लोगों की प्रताड़ना के चलते उनके पति परेशान रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया सुबह उनके पति ने सुसाइड कर लिया लेकिन उन्हें जानकारी न देकर सीधे पुलिस को बुलाया गया।

कर्मचारी ने एक्सईएन के घर में सुसाइड किया है। परिजन प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बृजेश सिंह, एसएचओ कैंट

दान सिंह को मैं परिवार का सदस्य मानता था। उसकी मौत से हम काफी आहत हैं। उसे प्रताडि़त करने का आरोप गलत है।

दीपक यादव, एक्सईएन, सिंचाई विभाग

Posted By: Inextlive