एक शादी से भी इंकार कर रही पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच के सामने आये तीन पति
आशिक बना था पति और एक बेटे का जन्म हुआ
हाल ही में एक शख्स जिसका नाम आशिक हुसैन है सामने आया है और उसने कहा है कि वो पाकिस्तान की चर्चित मॉडल कंदील बलोच का पति है। खुद को कुंवारी बता कर फैशन इंडस्ट्री में दाखिल होने वाली बलोच का पति होने का दावा करने वाला ये शख्स पहला नहीं है। इससे पहले भी पेशावर में टेलरिंग शॉप चलाने वाले शाहिद इकबाल बलोच ने कहा था कि उन दोनों ने करीब 13 साल पहले कंदील के परिवार से छुप कर शादी की थी। उसने ये भी बताया था कि उससे पहले वो एक शादी कर चुकी थी। जबकि कंदील के आशिक का कहना है कि उसने 2008 में कंदील से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है। जिसे बाद में पैसों और शोहरत के लिए कंदील छोड़ कर चली गयी। इसका मतलब तो यही हुआ कि कंदील ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन शादियां की थीं।
मानी आशिक से शादी की बात
अपने बोल्ड बयानों और अंदाज से सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाली कंदील ने पहली दो शादियां तो नहीं मानीं पर आशिक को अपना पति मान लिया है। कंदील ने अपने बेटे के वजूद को भी स्वीकार कर लिया है। शायद इसकी वजह वो तस्वीरें हैं जो साक्ष्य के तौर पर आशिक हुसैन ने पेश कीं। उन्होने बताया कि कंदील का वास्तविक नाम फौजिया है। हाल ही में अपने हॉट और बोल्ड ठुमकों वाले वीडियो के लिए चर्चा में आयी कंदील को देख कर आपको यकीन नहीं होगा कि वो सात साल के बेटे की मां हैं।
जबरदस्ती हुई शादी
एक उर्दू चैनल से अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कंदील ने माना कि आशिक हुसैन से उनकी शादी हुई थी और उनका एक बेटा भी है। बलोच ने कहा कि उसने अपने बेटे की कस्टडी के लिए दावा भी किया था पर उस समय आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्होंने बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया और फिर कभी जाहिर नहीं किया कि वो उसकी मां हैं। कंदील ने बताया कि उनकी ये शादी 18 साल की उम्र में उनके माता पिता ने जबरदस्ती कर दी थी, जबकि वे पढ़ना चाहती थी और उस गंवार इलाके में नहीं रहना चाहती थी जहां पढ़ाई पर पाबंदी हो। आशिक हुसैन उन्हे ऐसा करने से रोकता था। वहीं आशिक का कहना है कि उनकी शादी किसी की जबरदस्ती के कारण नहीं हुई थी, बल्कि उनकी लव मैरिज थी और दोनो की पसंद से हुई थी। सबूत के तौर पर उन्होंने कंदील के खून से लिखे खत भी दिखाये जो बेहद रोमांटिक थे। आशिक के अनुसार बलोच उनसे बंगला और गाड़ी मांगती थी, वो नौकरी करना चाहती थी। उसकी रोज बढ़ती ख्वाहिशों को पूरा करने वे खुद को मजबूर पाते थे और इसीलिए उनके प्यार में दरार पड़ी और वो अलग हो गए।