अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप पहली बार भारत आ रही हैं। हैदराबाद में इवांका के ल‍िए व‍िशेष इंतजाम कि‍ए गए हैं। हालांक‍ि यह पहली बार नही हैं क‍ि कि‍सी अमेरि‍की बेटी भारत आ रही है। इसके पहले अमेर‍िका के पूर्व राष्‍ट्रपत‍ि की बेटी चेल्‍सी क्‍ल‍िंटन भी भारत आ चुकी और सुर्खि‍यां बटोर चुकी हैं। ऐसे में आइए जानें इस इंवाका के ल‍िए क‍िए गए खास इंतजामों और चेल्‍सी की यात्रा के बारे में...


खूबसूरत फलकनुमा पैलेसअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका हैदारबाद में 28 से 30 नवंबर के बीच होने वाले वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रही हैं। इस दौरान इवांका ट्रंप हैदाराबाद के खूबसूरत फलकनुमा पैलेस यानी कि निजाम के पैलेस में ठहरेंगी। सबसे बड़ा डाइनिंग हॉलसन 2000 तक यह पैलेस निजाम के परिवार की निजी संपत्ति के रूप में था लेकिन इसके बाद पब्लिक के लिए खोल दिया गया। यहां लगा ज्यादातर ओर्नेट फर्नीचर फ्रांस का है। यहां 101 सीटों वाल डाइनिंग हॉल दुनिया का सबसे बड़ा डाइनिंग हॉल कहा जाता है। क्लिंटन की बेटी चेल्सी भी


इवांका ट्रंप से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी भी भारत आ चुकी हैं। वैसे तो चेल्सी कई बार भारत आई हैं लेकिन पहली बार वह अपनी मां हिलेरी क्लिंटन और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति व पिता बिल क्लिंटन के साथ 1995 में आई थी। बैटरी रिक्शा देखकर खुश हुईं

खास बात तो इस भारत यात्रा के दौरान भी चेल्सी क्लिंटन ताजमहल का दीदार करने पहुंची थीं। चेल्सी आगरा में चलने वाले बैटरी वाले रिक्शे देखकर काफी खुश हुई थीं। उन्हें ये रिक्शे इतने अच्छे लगे थे कि उन्होंने इनके बारे में पूछतांछ भी की थी।अब MP में फांसी पर लटकाए जाएंगे रेपिस्ट, देश में रेप से जुड़े इन मामलो में सुनाई गई फांसी

Posted By: Shweta Mishra